Video: उत्तर प्रदेश के Agra में एक कथित नेता महिपाल चौधरी का होटल के कमरे का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में वह डांसर के साथ नजर आ रहा है। इससे पहले उस पर होटल संचालक से रंगदारी मांगने का भी आरोप लग चुका है, जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया है।
होटल के कमरे का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिपाल चौधरी कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि कमरे में दो डांसर परफॉर्म कर रही हैं। कमरे में शराब की बोतल और गिलास भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो किस तारीख का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि वीडियो पार्टी में मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाया।
आगरा : होटल में मजिस्ट्रेट अधिकारी बन घुसा आरोपी
➡आरोपी महीपाल चौधरी का वीडियो वायरल
➡होटल के कमरे में रंगरेलियां मनाते दिखा
➡पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से फरार
➡थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज, जांच जारी
➡पुलिस जांच में सामने आया वसूली का नेटवर्क
➡आगरा पुलिस बी-वारंट… pic.twitter.com/CqrdPPGaIi— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 13, 2026
6 अप्रैल को होटल में धमकी और रंगदारी का आरोप
मामला 6 अप्रैल का है, जब महिपाल चौधरी काली स्कॉर्पियो से थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक होटल में पहुंचा था। उसके साथ दो महिलाएं और कुछ साथी भी थे।
होटल संचालक अनिल कुमार के अनुसार, महिपाल ने खुद को अधिकारी बताकर स्टाफ को डराना-धमकाना शुरू कर दिया और कमरों की तलाशी ली।
2 लाख रुपये की मांग, नहीं देने पर दी धमकी
आरोप है कि महिपाल और उसके साथियों ने होटल संचालक से 2 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी और मीडिया में खबर चलवा दी जाएगी।
इसके साथ ही आरोपियों ने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
10 अप्रैल को दर्ज हुई FIR
पुलिस ने इस मामले में 10 अप्रैल को चौथ वसूली का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
खुद को भाजपा का मीडिया प्रभारी बताता था
महिपाल चौधरी सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा का मीडिया प्रभारी बताता रहा है। उसने कई भाजपा नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। यहां तक कि वह हाल ही में सीएम योगी की जनसभा में मीडिया कर्मी बनकर पहुंचा था।
पार्टी ने किया किनारा
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने साफ किया कि महिपाल चौधरी का पार्टी से कोई संबंध नहीं है और न ही वह पार्टी का पदाधिकारी या कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि अगर उसने खुद को पार्टी से जुड़ा बताया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वसूली और ब्लैकमेलिंग के कई आरोप
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिपाल चौधरी अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए बन रही बिल्डिंग्स को निशाना बनाता था। वहां पहुंचकर लोगों को डराकर वसूली करता था।
उस पर जमीन कब्जाने और ब्लैकमेलिंग के भी कई आरोप हैं।
हाथरस में भी दर्ज हैं मामले
महिपाल चौधरी मूल रूप से Hathras का रहने वाला है और फिलहाल आगरा के सिकंदरा इलाके में रहता है।
हाथरस में भी उस पर एक डॉक्टर की क्लीनिक पर प्रदर्शन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। इसी मामले में हाथरस पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया है। अब आगरा पुलिस उसे बी वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).