3

Recent News

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit में गूंजा हनुमान दल का जयघोष, हिंदू एकजुटता का संकल्प! कहा - 'अब संकट में कोई सनातनी अकेला नहीं'

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

3

Recent News

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

Breaking News

Asha Bhosle Death: आज 4 बजे यहां होगा अंतिम संस्कार, रो पड़े सचिन तेंदुलकर.. PM मोदी भी हुए भावुक

Asha Bhosle Death: आज 4 बजे यहां होगा अंतिम संस्कार, रो पड़े सचिन तेंदुलकर.. PM मोदी भी हुए भावुक

Asha Bhosle Death: भारत की महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle का रविवार को निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश-विदेश में उनके चाहने वाले इस खबर से गमगीन हैं।

शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे Shivaji Park में किया जाएगा। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई।

अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया पार्थिव शरीर

उनका पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके निवास “कासा ग्रैंड” में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। बड़ी संख्या में फैंस और करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

सफेद फूलों से सजी अंतिम यात्रा की तैयारी

आशा भोसले की अंतिम यात्रा उनके घर से शिवाजी पार्क के लिए निकलेगी। उनके शव वाहन को सफेद फूलों से सजाया जा रहा है। पूरे माहौल में गम और सम्मान का भाव साफ दिखाई दे रहा है।

दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कई बड़े नाम उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे:

  • Rakesh Roshan ने परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दी
  • Neil Nitin Mukesh अपने पिता Nitin Mukesh के साथ पहुंचे
  • Uddhav Thackeray परिवार के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे
  • Supriya Sule ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की
  • Riteish Deshmukh ने भी उन्हें याद किया

तब्बू हुईं भावुक

एक्ट्रेस Tabu श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। इस दौरान वह भावुक नजर आईं और आशा भोसले की पोती जनाई को गले लगाकर सांत्वना दी।

पीएम मोदी और दिग्गजों ने जताया दुख

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताया।
उन्होंने कहा कि आशा भोसले भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक थीं, जिनका संगीत दशकों तक लोगों के दिलों को छूता रहा।

इसके अलावा Shah Rukh Khan और Hema Malini समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।

सचिन तेंदुलकर पहुंचे अंतिम दर्शन के लिए

पूर्व क्रिकेटर Sachin Tendulkar पत्नी अंजलि के साथ अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद वह भावुक हो गए और परिवार को गले लगाकर रो पड़े।

82 साल का शानदार सिंगिंग करियर

आशा भोसले ने महज 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाया था। उनका सिंगिंग करियर 82 साल लंबा रहा, जिसमें उन्होंने 12,000 से ज्यादा गाने गाए। इसी उपलब्धि के चलते उनका नाम Guinness World Records में दर्ज है।

उन्होंने शास्त्रीय संगीत से लेकर पॉप, जैज, कैबरे और गजल तक हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई।

100 से ज्यादा अवॉर्ड, पद्म विभूषण से सम्मानित

आशा भोसले को अपने करियर में 100 से ज्यादा अवॉर्ड मिले। उन्होंने 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते, जिनमें 7 बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर शामिल हैं।
उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।

आखिरी गाना 2026 में हुआ रिलीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका आखिरी गाना साल 2026 में रिलीज हुआ। अपने लंबे करियर में वह लगातार सक्रिय रहीं और नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहीं।