3

Recent News

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit में गूंजा हनुमान दल का जयघोष, हिंदू एकजुटता का संकल्प! कहा - 'अब संकट में कोई सनातनी अकेला नहीं'

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

3

Recent News

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

Breaking News

IPL Online Betting: लखनऊ में IPL सट्टेबाजी में लाखों हारा, 11वीं मंजिल से कूदा प्रॉपर्टी डीलर, मौत.. 8 महीने पहले लव मैरिज!

IPL Online Betting: लखनऊ में IPL सट्टेबाजी में लाखों हारा, 11वीं मंजिल से कूदा प्रॉपर्टी डीलर, मौत.. 8 महीने पहले लव मैरिज!

IPL Online Betting: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से एक प्रॉपर्टी डीलर ने छलांग लगाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक IPL सट्टेबाजी में अपनी पूरी जमा पूंजी हार चुका था। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने परिवार और पत्नी से माफी मांगी है।

11वीं मंजिल से कूदकर दी जान

मृतक की पहचान महमूदाबाद निवासी 35 वर्षीय प्रबल जैन के रूप में हुई है। वह लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी का काम करते थे। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे उन्होंने जनेश्वर अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

बारिश के बाद मौसम सुहाना होने की वजह से कई लोग बाहर टहल रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़े तो देखा कि एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रबल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

IPL सट्टेबाजी में हार चुका था पैसे

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रबल IPL मैचों में सट्टेबाजी करते थे और इसी दौरान उन्होंने अपनी बड़ी रकम गंवा दी थी।

ACP गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में प्रबल ने मैच में रुपए हारने का जिक्र किया है और पत्नी व परिवार से माफी मांगी है।

पुलिस अब बैंक स्टेटमेंट और परिवार की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

पत्नी ने बताया- फोन पर रो रहे थे

प्रबल की पत्नी शिवानी ने पुलिस को बताया कि उनके पति हमेशा IPL मैच देखते रहते थे। घटना वाली रात भी वह मैच देख रहे थे।

शिवानी के मुताबिक,
“उन्होंने मुझे फोन किया था। वह बहुत रो रहे थे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं बहुत कुछ हार गया हूं। इसके बाद फोन कट गया।”

8 महीने पहले की थी लव मैरिज

प्रबल जैन और शिवानी की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और करीब 8 महीने पहले उन्होंने शादी कर ली।

शिवानी झारखंड के बोकारो की रहने वाली हैं और लखनऊ के पलासियो मॉल में नौकरी करती हैं। दोनों जनेश्वर अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रह रहे थे।

पड़ोसियों से ज्यादा मेलजोल नहीं था

अपार्टमेंट के लोगों के मुताबिक, दोनों पिछले साल दिवाली के आसपास यहां रहने आए थे। वे ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करते थे और शांत स्वभाव के थे।

परिवार पर पहले भी टूट चुका है दुख

जानकारी के मुताबिक, प्रबल के पिता ने भी कुछ समय पहले आत्महत्या की थी। वहीं उनकी मां का भी निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार पहले से ही कठिन दौर से गुजर रहा था।