3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

Shocking News: यूपी में युवक ने काट दिया अपना प्राइवेट पार्ट, पुजारी पिता बोले – “बहू के चक्कर में सब बर्बाद हुआ..”

Shocking News: यूपी में युवक ने काट दिया अपना प्राइवेट पार्ट, पुजारी पिता बोले - "बहू के चक्कर में सब बर्बाद हुआ.."

Shocking News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद और मानसिक तनाव के बीच एक युवक ने चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक खून से लथपथ हालत में घर के अंदर पड़ा मिला। परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक पहले भी कई बार खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका है।

पत्नी से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

मामला कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के टेंगरहा गांव का है। यहां रहने वाले रोहित चौहान (32) ने कथित तौर पर चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया।

बताया जा रहा है कि पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था।

मां खेत से लौटी तो बेटे को खून से लथपथ पाया

रोहित के पिता जगलाल चौहान के मुताबिक रविवार सुबह वह मंदिर चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी खेत में काम करने गई थीं।

शाम करीब 4 बजे जब मां घर लौटीं तो दरवाजे से ही बेटे की कराहने की आवाज सुनाई दी।

अंदर जाकर देखा तो रोहित जमीन पर पड़ा था और उसकी पैंट पूरी तरह खून से भीगी हुई थी।

हालत गंभीर, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

परिजनों और पड़ोसियों की मदद से रोहित को तुरंत तुरकहां सीएचसी ले जाया गया।

वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर रात तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

13 साल पहले हुई थी शादी

पत्नी और बच्चों के साथ रहता था परिवार

रोहित चौहान की शादी करीब 13 साल पहले नौरंगी थाना क्षेत्र के दुबौलिया गांव निवासी सुरजावती (29) से हुई थी।

दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं।

मजदूरी करता था युवक

परिवार के मुताबिक रोहित पहले शहर में रहकर मजदूरी करता था।

पत्नी गांव में सास-ससुर के साथ रहती थी। लेकिन करीब पांच साल पहले पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।

आर्थिक तंगी से बढ़ते गए झगड़े

करीब दो साल पहले रोहित नौकरी छोड़कर घर लौट आया था। इसके बाद वह गांव में ही रहने लगा।

परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद के कारण घर में आए दिन झगड़े होने लगे थे।

आरोप है कि रोहित शराब पीकर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट भी करता था।

दो महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी पत्नी

रोहित के पिता ने बताया कि करीब दो महीने पहले पति-पत्नी के बीच बड़ा विवाद हुआ था।

इसके बाद उसकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेकर बहन के घर रहने चली गई थी, जबकि दोनों बेटों को मायके भेज दिया था।

रोहित कई बार पत्नी को वापस बुलाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह नहीं मानी।

पहले भी खुद को नुकसान पहुंचा चुका है युवक

तीन महीने पहले काट लिया था अंगूठा

परिजनों के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने खुद को नुकसान पहुंचाया हो।

करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद के बाद उसने अपने बाएं हाथ का अंगूठा चाकू से काट लिया था।

जहर खाकर सुसाइड की भी कोशिश

पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले रोहित ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी।

परिवार वालों ने समय रहते उसे बचा लिया था।

बड़े बेटे पर भी हमला करने की कोशिश

परिजनों के अनुसार करीब छह महीने पहले रोहित ने अपने बड़े बेटे पर गंडासे से हमला करने की कोशिश की थी।

हालांकि परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर बच्चे को बचा लिया।

रिश्तेदार बोले- पत्नी से विवाद रहता था

जिला अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

इसी वजह से रोहित नौकरी छोड़कर गांव लौट आया था। परिवार के लोग कई बार समझौता कराने की कोशिश कर चुके थे।

पिता बोले- तनाव में था बेटा

पिता जगलाल चौहान का कहना है कि पत्नी से विवाद के कारण रोहित शराब का आदी हो गया था और पिछले पांच साल से मानसिक तनाव में था।

उन्होंने बताया कि रोहित उनका इकलौता बेटा है। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

पुलिस क्या बोली?

हनुमानगंज थाना अध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि जिला अस्पताल से युवक द्वारा खुद का प्राइवेट पार्ट काटने की सूचना मिली थी।

युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शुरुआती जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है।

फिलहाल पुलिस को परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।