3

Recent News

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों को मिला खास गुडी बैग, जानें किस राज्य का कौन-सा प्रोडक्ट हुआ शामिल?

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: घर से मिलीं चार लाशें, पत्नी और बेटियों की हत्या से सनसनी! कातिल ने वारदात के बाद चाय बनाकर पी, फिर फरार..

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

3

Recent News

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

Breaking News

Akhilesh Brother Death: सामने आई Prateek Yadav की मौत की वजह! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा..

Akhilesh Brother Death: सामने आई Prateek Yadav की मौत की वजह! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा..

Akhilesh Brother Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 38 वर्षीय प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स की वजह से हुई।

डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के कारण बनी, जिसमें फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम जाता है। इससे दिल अचानक काम करना बंद कर देता है और सांस रुक जाती है।

अचानक बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के प्रतीक यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिवार उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार के करीबी कारोबारी मुकेश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतीक यादव घर के किचन में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। फोरेंसिक टीम ने आगे की जांच के लिए हार्ट और फेफड़ों से जुड़े नमूनों को फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा है।

इन सैंपलों की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच की जाएगी ताकि मौत की पूरी मेडिकल वजह स्पष्ट हो सके। इसके अलावा विसरा सैंपल भी रासायनिक जांच के लिए पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शरीर पर मिले सभी चोट के निशान मौत से पहले के थे। अब जांच एजेंसियां मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

तनाव में होने की भी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव कथित करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी और रंगदारी से जुड़े एक मामले को लेकर मानसिक तनाव में बताए जा रहे थे। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 12:30 बजे पिपरा घाट पर किया जाएगा।

उनका पार्थिव शरीर आवास पर पहुंचा दिया गया है, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है।

परिवार से मिलने पहुंचे नेता

इस दौरान समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव भी परिवार से मिलने पहुंचीं। वहीं शिवपाल यादव ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिजनों से मुलाकात की।

प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।