UP Crime News: हरदोई से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने 17 साल की लड़की के साथ बेहद क्रूरता की। शादी से इनकार करने पर आरोपी ने नाबालिग को अगवा कर सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है।
रास्ते से अगवा कर जंगल में ले गया आरोपी
घटना बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता ने बताया कि 11 मई की रात वह शादी समारोह से लौट रही थी, तभी गांव के ही रहने वाले आरोपी अतुल (24) ने उसे रास्ते में पकड़ लिया।
उसने जबरदस्ती मुंह दबाकर लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और पेड़ से बांध दिया।
शादी के लिए दबाव, मना करने पर बर्बरता
पीड़िता के अनुसार, आरोपी बार-बार उससे शादी करने का दबाव बना रहा था।
जब लड़की ने रिश्ते का हवाला देकर मना किया, तो वह भड़क गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा।
उसे लात-घूंसों से इतना पीटा कि वह अधमरी हो गई।
दरिंदगी की हद: गंभीर रूप से घायल कर फरार
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
होश आने पर किसी तरह खुद को छुड़ाकर वह घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना बताई।
पुलिस के चक्कर, फिर अस्पताल में भर्ती
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद वे थाने और चौकी के चक्कर लगाते रहे, लेकिन तुरंत कार्रवाई नहीं हुई।
बाद में पीड़िता को बेनीगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी।
पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और हालत गंभीर बताई जा रही है।
मां का आरोप: पुलिस ने सही धाराओं में केस नहीं लिखा
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में केवल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया।
उन्होंने कहा कि बेटी की जिंदगी बर्बाद हो गई, लेकिन समय पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
पहले भी करता था परेशान
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था।
रास्ता रोकना, छेड़खानी करना और शादी का दबाव बनाना उसकी आदत बन चुकी थी।
पुलिस का बयान: आरोपी हिरासत में
कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि
मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).