3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Cyber Fraud: भाजपा विधायक के साथ हुई ठगी! BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘नितिन नबीन’ का PA बनकर किया फोन, लगा दिया चूना..

Cyber Fraud: भाजपा विधायक के साथ हुई ठगी! BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष 'नितिन नबीन' का PA बनकर किया फोन, लगा दिया चूना..

Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के Raipur में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजपा विधायक Purandar Mishra को एक ठग ने फोन कर 10 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin का निजी सहायक (PA) बताया और डीजल खत्म होने का बहाना बनाकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

PA बनकर किया कॉल, डीजल के नाम पर मांगे पैसे

विधायक पुरंदर मिश्रा के मुताबिक, 25 मई को उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को नितिन नबीन का PA बताया और कहा कि वह संबलपुर के आगे जंगल में फंसे हैं, गाड़ी में डीजल खत्म हो गया है।

राजनीतिक पहचान और भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने तुरंत पैसों की मांग की।

दो ट्रांजेक्शन में 10 हजार रुपए ट्रांसफर

आरोपी ने पहले 4500 रुपए और फिर 5500 रुपए ट्रांसफर करवाए। विधायक ने अपने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा को पैसे भेजने के निर्देश दिए।

इसके बाद सेवक ने बताए गए बैंक खाते में कुल 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

ओडिया टोन और बच्चों की आवाज से हुआ भरोसा

विधायक ने बताया कि कॉल करने वाला व्यक्ति ओडिया टोन में बात कर रहा था और फोन पर बच्चों की आवाज भी आ रही थी, जिससे उन्हें भरोसा हो गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने 4500 रुपए मांगे थे, लेकिन उन्होंने इंसानियत के नाते 10 हजार रुपए भेज दिए।

बार-बार पैसे मांगने पर हुआ शक

कुछ समय बाद आरोपी ने फिर से पैसों की मांग शुरू कर दी। लगातार पैसे मांगने और बातचीत में शक होने पर मामले की जांच की गई।

तब पता चला कि कॉल करने वाला व्यक्ति फर्जी है और ठगी की गई है।

प्रशिक्षण शिविर में थे विधायक, मिस कॉल से शुरू हुआ मामला

पुरंदर मिश्रा ने बताया कि वह उस समय पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में थे। उनके व्हाट्सऐप पर एक मिस कॉल आया था।

नंबर चेक करने पर वह नितिन नबीन के PA के नाम से सेव दिखा। जब उन्होंने कॉल बैक किया तो आरोपी ने अपनी कहानी सुनाई और पैसे मांगे।

एक हफ्ते में BJP नेताओं के साथ दूसरी घटना

गौरतलब है कि रायपुर में एक हफ्ते पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता Dharamlal Kaushik के साथ लूट की घटना हुई थी।

वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और अब कोई भी सुरक्षित नहीं है।

FIR दर्ज, साइबर टीम कर रही जांच

मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच कर रही है। साथ ही क्राइम ब्रांच की साइबर टीम आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नितिन नबीन का PA बनकर ठगी की है और मामले की जांच जारी है।