3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

UP Encounter: फायरिंग के बीच फंसा मासूम! किडनैपर और पुलिस के बीच चल रही थीं गोलियां, दरोगा ने दौड़कर गोद में उठाया..

UP Encounter: फायरिंग के बीच फंसा मासूम! किडनैपर और पुलिस के बीच चल रही थीं गोलियां, दरोगा ने दौड़कर गोद में उठाया..

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां डेढ़ साल के मासूम बच्चे को किडनैप कर बेचने जा रहे दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि बच्चे को सुरक्षित परिवार को सौंप दिया गया।

3 दिन पहले घर के बाहर से हुआ था बच्चा लापता

पूरा मामला 24 मई का है, जब बच्चा अपने घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

CCTV से खुला किडनैपिंग का राज

जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें दो लोग बच्चे को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद एसपी (साउथ) Anshika Verma ने कई टीमों का गठन कर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।

रात 2 बजे पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

26 मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बच्चे को बेचने की कोशिश में हैं। फुलासी तिराहे के पास पुलिस ने घेराबंदी की। देर रात करीब 2 बजे दो संदिग्ध बाइक पर दिखे। रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे, तभी एनकाउंटर शुरू हो गया।

फायरिंग और बच्चा झाड़ियों में गिरा

भागने के दौरान बदमाशों की बाइक फिसल गई और बच्चा झाड़ियों में गिर गया। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में एक हेड कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया।

जान पर खेलकर दरोगा ने बचाई मासूम की जान

एनकाउंटर के बीच दरोगा सोमपाल सिंह तुरंत बच्चे की ओर दौड़े और उसे अपनी गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए, जिससे बच्चा किसी भी गोलीबारी की चपेट में नहीं आया।

मां का दर्द और भावुक पल

पुलिस जब बच्चे को लेकर परिवार के पास पहुंची, तो मां दौड़कर अपने बच्चे को गले लगा लिया और फूट-फूटकर रोने लगी। उसने पुलिसकर्मियों को हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया।

आरोपियों की पहचान और क्रिमिनल कनेक्शन

पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान योगेश कन्नौजिया (28, शाहजहांपुर) और पवन सिंह (25, बदायूं) के रूप में की है। दोनों के पास से तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।

चौंकाने वाला खुलासा: नवजात बेचने का नेटवर्क

पूछताछ में आरोपी योगेश ने बताया कि वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था और एक शख्स के संपर्क में आकर बच्चों को बेचने के नेटवर्क में शामिल हुआ। मासूम बच्चों को निसंतान दंपतियों को बेचने की योजना थी।

पुलिस का बयान और आगे की जांच

एसपी साउथ Anshika Verma ने बताया कि 48 घंटे के अंदर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।