3

Recent News

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अब फ्री में मिलेगा ब्लू वेरिफिकेशन बैज, सेल्फी वीडियो से होगी पहचान; AI फेक प्रोफाइल्स पर लगेगी लगाम

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: 36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन, सरकार ने मानीं तीनों मांगें; जंतर-मंतर से घर लौटे प्रदर्शनकारी..

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी तेज, TGT-PGT समेत कई पदों पर होगी भर्ती..

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: सुहागरात पर दूल्हे को सांप ने डसा, शादी के कुछ घंटों बाद मौत; बदायूं में खुशियां मातम में बदलीं..

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

3

Recent News

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

Breaking News

Lucknow Murder Video: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारीं 3 गोलियां, मौत.. कैमरे में कैद हुई सनसनीखेज वारदात!

Lucknow Murder Video: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारीं 3 गोलियां, मौत.. कैमरे में कैद हुई सनसनीखेज वारदात!

Lucknow Murder Video: राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी। प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह को उनके ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है, जिसमें हमलावर बेहद पेशेवर अंदाज में हमला करते नजर आ रहे हैं।

ऑफिस के बाहर मोबाइल पर बात करते समय हमला

घटना कल्ली पश्चिम इलाके के यादव मार्केट की है। संदीप सिंह (43) अपने ड्राइवर के साथ ऑफिस पहुंचे थे और मोबाइल पर बात करते हुए अंदर जाने ही वाले थे, तभी बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पहली गोली लगते ही गिरे, फिर सिर पर मारी आखिरी गोली

CCTV फुटेज के अनुसार, पहली गोली लगते ही संदीप सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद भी बदमाश लगातार उन पर फायरिंग करता रहा और आखिर में सिर के पास गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस इसे प्रोफेशनल किलिंग मानकर जांच कर रही है।

हेलमेट और गमछे से ढका था चेहरा

हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठे शूटर ने सफेद गमछे से चेहरा ढका हुआ था। वारदात के बाद दोनों अपाचे बाइक से फरार हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद स्थानीय लोग संदीप को तुरंत अपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।

परिवार में पत्नी और दो बच्चे

संदीप सिंह मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले थे और लखनऊ के वृंदावन योजना में परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी प्रीति सिंह, बेटा और एक बेटी हैं।

डेढ़ साल पहले खोला था ऑफिस, कई प्रोजेक्ट्स चल रहे

संदीप ने करीब डेढ़ साल पहले PSS बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ऑफिस खोला था। उनके तीन बड़े प्रोजेक्ट्स मोहनलालगंज और कानपुर रोड इलाके में चल रहे थे।

पुलिस की 4 टीमें जांच में जुटीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। Amit Kumar Anand ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

कई एंगल पर जांच, रंजिश की आशंका

पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश समेत कई एंगल पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों और ऑफिस स्टाफ से पूछताछ जारी है।