3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Monsoon in India: लो जी आ गई राहत की खबर! इस तारिख से शुरू हो रहा मानसून, इन प्रदेशों में 29 मई से बारिश का अलर्ट..

Monsoon in India: लो जी आ गई राहत की खबर! इस तारिख से शुरू हो रहा मानसून, इन प्रदेशों में 29 मई से बारिश का अलर्ट..

Monsoon in India: देश के ज्यादातर हिस्से इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे हैं। कई शहरों में तापमान 45 से 47 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लेकिन अब राहत की खबर है—मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से 5 जून के बीच देश के करीब 80-90% हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हो सकती है।

प्री-मानसून बारिश क्यों है इतनी अहम?

यह बारिश इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि अभी तक मानसून केरल नहीं पहुंचा है। आमतौर पर मानसून केरल पहुंचने के बाद पूरे देश में आगे बढ़ता है।
मानसून के आगमन के लिए 14 तय स्टेशनों पर लगातार 2 दिन तक 2.5 mm बारिश होना जरूरी होता है, लेकिन इस बार नमी कमजोर होने की वजह से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है।

मानसून क्यों हुआ लेट?

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-मध्य अरब सागर में बने चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण बादल कमजोर हो गए हैं।
इसके अलावा यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) ने भी अगले 15 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी में ज्यादा बारिश के संकेत दिए गए हैं।

देश में कहां-कहां टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश का बांदा एक बार फिर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.4°C दर्ज किया गया।
इसके अलावा उरई (45.8°C), झांसी (45.5°C), प्रयागराज (45.4°C), आगरा (45.3°C) और हमीरपुर (45.2°C) में भी भीषण गर्मी रही।

राजस्थान और महाराष्ट्र में भी हालत गंभीर

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 47°C तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि बीकानेर और फलोदी में 46°C तक पारा पहुंचा।
महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी (46.6°C), चंद्रपुर (46.4°C), वर्धा (46°C), नागपुर (45.5°C) और गोंदिया (45.2°C) में भी तेज गर्मी दर्ज की गई।

दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में भी गर्मी का असर

हरियाणा के सिरसा (46°C) और रोहतक (45.6°C) में भी लू चली। पंजाब के बठिंडा में 45.8°C तापमान रहा।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1°C ज्यादा है।

28 मई का मौसम अलर्ट

28 मई को छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और यूपी में हीटवेव का अलर्ट जारी है।
कई राज्यों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना है।
कुछ इलाकों में ओले गिरने का भी अलर्ट है।

29 मई से मिलेगी राहत

29 मई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मध्य भारत में तापमान 3°C से 7°C तक गिर सकता है।
तेज हवाओं (50-70 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

राज्यों का हाल: कहां क्या स्थिति

राजस्थान

5 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी है। 28 से 30 मई के बीच बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश

16 शहरों में तापमान 44°C पार गया। 28 मई से 3 दिन तक बारिश की संभावना है, जिसे प्री-मानसून की शुरुआत माना जा रहा है।

बिहार

24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। तेज हवाएं 40 किमी/घंटा तक चल सकती हैं। गर्मी के चलते जहानाबाद में स्कूल बंद किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश

28 मई से आंधी-बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओले गिर सकते हैं।

पंजाब

आज हीटवेव का अलर्ट है, लेकिन 28 मई से मौसम बदलने और ओले गिरने की संभावना है।

उत्तराखंड

पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में अभी भी गर्मी बनी हुई है।

राहत की उम्मीद लेकिन सावधानी जरूरी

कुल मिलाकर देश में भीषण गर्मी के बीच प्री-मानसून बारिश राहत लेकर आ सकती है। हालांकि आंधी, तेज हवाएं और ओले जैसी स्थितियों से सावधान रहना भी जरूरी है।