3

Recent News

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit में गूंजा हनुमान दल का जयघोष, हिंदू एकजुटता का संकल्प! कहा - 'अब संकट में कोई सनातनी अकेला नहीं'

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

3

Recent News

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

Breaking News

Breaking News: मोबाइल टॉवर से 190 फीट नीचे गिरकर नेटवर्क इंजीनियर की दर्दनाक मौत, सेफ्टी बेल्ट टूटने से हादसा..

Breaking News: मोबाइल टॉवर से 190 फीट नीचे गिरकर नेटवर्क इंजीनियर की दर्दनाक मौत, सेफ्टी बेल्ट टूटने से हादसा..

Breaking News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां मोबाइल टॉवर पर काम कर रहे एक नेटवर्क इंजीनियर की 190 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी जांच के दौरान सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटने से यह हादसा हुआ। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

रबूपुरा के चांदपुर गांव में हुआ हादसा

यह हादसा रबूपुरा क्षेत्र के चांदपुर गांव में शुक्रवार दोपहर को हुआ। यहां एक मोबाइल टॉवर पर नेटवर्क इंजीनियर काम कर रहा था, तभी अचानक वह नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

एयरटेल टॉवर पर कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार, जिस टॉवर पर यह हादसा हुआ वह एयरटेल कंपनी का था। नेटवर्क खराब होने की शिकायत मिलने के बाद इंजीनियर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा था और सिग्नल की जांच के लिए टॉवर पर चढ़ा था।

मृतक की पहचान शांतनु के रूप में हुई

हादसे में जान गंवाने वाले इंजीनियर की पहचान फिरोजाबाद जिले के धर्मपुर गांव निवासी श्यामवीर के बेटे शांतनु (30) के रूप में हुई है। वह एयरटेल मोबाइल नेटवर्क कंपनी में नेटवर्क इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शांतनु टॉवर पर चढ़कर तकनीकी जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह लगभग 190 फीट की ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिर पड़े। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के तुरंत बाद उनके साथियों ने उन्हें कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद शांतनु को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई।

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच जारी

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।