3

Recent News

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

3

Recent News

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Breaking News

Surya Murder Case: 17 वर्षीय हिंदू युवक की हत्या का वीडियो वायरल, सूर्या को घेरकर खड़े हैं सभी कट्टर हत्यारे..

Surya Murder Case: 17 वर्षीय हिंदू युवक की हत्या का वीडियो वायरल, सूर्या को घेरकर खड़े हैं सभी कट्टर हत्यारे..

Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और शनिवार को विभिन्न संगठनों के लोग सड़क पर उतर आए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई और स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा शव, मां का रो-रोकर बुरा हाल

शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद सूर्या का शव घर लाया गया। बेटे का शव देखते ही मां फूट-फूटकर रो पड़ीं और उससे लिपट गईं। परिवार का माहौल बेहद गमगीन है।

परिवार का ऐलान: आरोपियों पर कार्रवाई तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

परिजनों ने साफ कहा है कि जब तक सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। फिलहाल शव को डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है।

इलाके में तनाव, दुकानें बंद, भारी पुलिस तैनात

घटना के बाद खोड़ा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

कैसे हुआ हमला? दोस्त के बयान से खुलासा

सूर्या के नाबालिग दोस्त के अनुसार, 28 मई को उसे फोन कर गली नंबर-2 में बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने कथित तौर पर उससे बहस की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सूर्या खुद को बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर वार किए।

घायल हालत में अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

हमले के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। परिजन सूर्या को पहले निजी अस्पताल और फिर नोएडा के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FIR दर्ज, 5 आरोपी नामजद, 3 गिरफ्तार

सूर्या के बड़े भाई यश चौहान की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी असद समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

CCTV और सर्विलांस से तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और सर्विलांस के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

8 महीने पुराने विवाद का बताया जा रहा कारण

पुलिस और स्थानीय जानकारी के अनुसार, करीब 8 महीने पहले हुए एक विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही थी। उसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

पुलिस का बयान: आपसी विवाद में हुआ हमला

डीसीपी धवल जायसवाल के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी युवक एक-दूसरे को जानते थे। घटना के दिन किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आवेश में आकर चाकू से हमला किया गया।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आईं सामने

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने भी घटना को दुखद बताते हुए अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग की।

प्रदर्शन और कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।