3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Surya Murder Encounter: हिंदू युवक ‘सूर्या’ का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर! लाश पोस्टमॉर्टम हाउस में पड़ी और घरवाले फरार..

Surya Murder Encounter: हिंदू युवक 'सूर्या' का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर! लाश पोस्टमॉर्टम हाउस में पड़ी और घरवाले फरार..

Surya Murder Encounter: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। 11वीं के छात्र सूर्या की हत्या के मुख्य आरोपी असद (19) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी शहर से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस से मुठभेड़ में ढेर हो गया।

तड़के 4 बजे वसुंधरा में हुआ एनकाउंटर

रविवार तड़के करीब 4 बजे वसुंधरा इलाके में पुलिस ने असद को घेर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया।
पुलिस ने एक दिन पहले ही असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बकरीद के दिन हुई थी सूर्या की हत्या

28 मई (बकरीद) को 17 वर्षीय सूर्या चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन कर सूर्या को बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया।
इसके बाद चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया।

वारदात से पहले कही थी खौफनाक बात

गवाह के अनुसार, हमले से पहले असद ने सूर्या से कहा था-
“क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं।”
इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था, जिसने मामले को और संवेदनशील बना दिया।

मां ने कहा- लाश दिखाओ तभी मानूंगी

एनकाउंटर के बाद सूर्या की मां ने कहा कि उन्हें असद की लाश की फोटो दिखाई जाए, तभी वे मानेंगी कि उसका एनकाउंटर हुआ है।
उन्होंने बाकी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की है।

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
सूर्या के घर के बाहर RRF और पुलिस बल तैनात किया गया है। बाजार भी बंद करा दिए गए हैं।
वहीं, असद का शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा गया है और उसके घर पर ताला लगा हुआ है। परिवार के लोग फरार बताए जा रहे हैं।

हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, 10 घंटे चला हंगामा

शनिवार को इस मामले को लेकर करीब 10 घंटे तक हंगामा चला।
हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए थे और परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था।
बाद में पुलिस के समझाने पर अंतिम संस्कार कराया गया।

सरकार और नेताओं के बयान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी घटना पर दुख जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
मंत्री ओम प्रकाश राजभर और दानिश आजाद ने भी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही।

आरोपी का परिवार फरार, पुलिस की निगरानी जारी

एनकाउंटर के बाद असद के घर के बाहर पुलिस तैनात है।
परिवार के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

क्या था पूरा मामला

सूर्या चौहान खोड़ा के नवनीत विहार में परिवार के साथ रहता था।
उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और परिवार की जिम्मेदारी बड़े भाई यश चौहान पर थी।

घटना के दिन असद ने फोन कर उसे गली में बुलाया। वहां पहले कहासुनी हुई और फिर असद व उसके साथियों ने चाकू से कई वार किए।
सूर्या खुद को बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।