3

Recent News

Nana Patekar Death: मौत से पहले दोस्त को आखिरी कॉल, 4 दिन पहले कहा था - ‘पता नहीं कल यहां रहूंगा या नहीं’, Video..

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

3

Recent News

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

Breaking News

मथुरा: पति-पत्नी ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौत

Mathura News: घरेलू विवाद के बीच पति-पत्नी ने एक-दूसरे को गोली मार दी। गोलीबारी में दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मथुरा में पति-पत्नी ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौत; घरेलू विवाद का हुआ दर्दनाक अंत

कई दिनों से चल रहे तनाव ने लिया खूनी मोड़, देर रात गोलीबारी से दहल उठी सूर्य नगर कॉलोनी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना हाईवे क्षेत्र की सूर्य नगर कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में पति और पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के रिश्तों में आई खटास लगातार बढ़ती जा रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले दो से तीन दिनों से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा और कहासुनी हो रही थी। देर रात एक बार फिर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

विवाद के बीच दोनों ने एक-दूसरे पर चलाई गोली

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात अचानक घर के भीतर से गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी ने विवाद के दौरान एक-दूसरे पर गोली चला दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गई। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।

किराए के मकान में रह रहे थे  दंपति

पुलिस के अनुसार दंपति सूर्य नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे  पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। हालांकि विवाद की असली वजह क्या थी, इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।

फोरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस हथियार, कारतूस और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोलीबारी किस परिस्थिति में हुई।

परिवारों में पसरा मातम

एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का वादा करने वाले पति-पत्नी का रिश्ता जिस दर्दनाक अंत तक पहुंचा, उसने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस कर रही मामले की गहनता से जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद से जुड़ा दिखाई दे रहा है। हालांकि जांच पूरी होने और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सभी पहलुओं पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।