3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

UP News: पिता ने दो बेटियों को उतारा मौत के घाट, नाबालिग बेटों ने भी दिया साथ.. वजह आपके होश उड़ा देगी!

UP News: पिता ने दो बेटियों को उतारा मौत के घाट, नाबालिग बेटों ने भी दिया साथ.. वजह आपके होश उड़ा देगी!

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दिल दहला देने वाला ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव में एक पिता ने अपनी दो बेटियों की कथित तौर पर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उनके प्रेम संबंधों से नाराज था। आरोप है कि पिता ने अपने दो नाबालिग बेटों के साथ मिलकर दोनों बहनों को कमरे में बंद किया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

कुशीनगर के पिपराघाट गांव में हुई वारदात

यह घटना सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला की है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी रामप्रसाद मल्लाह की दो बेटियां लाली (20) और शीला (18) सोमवार को अपने ही घर में मृत पाई गईं।

दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिले, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

प्रेम संबंध को लेकर था परिवार में विवाद

बताया जा रहा है कि लाली और शीला का गांव के दो अलग-अलग युवकों के साथ प्रेम संबंध था। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों बहनें पिछले साल अपने प्रेमियों के साथ घर छोड़कर चली गई थीं।

हालांकि करीब छह महीने पहले दोनों वापस घर लौट आई थीं। इसके बाद गांव में पंचायत हुई और दोनों को परिवार के साथ रहने की सलाह दी गई। तब से दोनों अपने घर पर ही रह रही थीं।

कमरे में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब दो बजे रामप्रसाद मल्लाह ने अपने 14 और 12 साल के दो बेटों की मदद से दोनों बेटियों को कमरे में बंद कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद तीनों ने मिलकर दोनों बहनों की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। मारपीट इतनी गंभीर थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पिता हुआ फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता रामप्रसाद मौके से फरार हो गया। जबकि दोनों नाबालिग बेटे घर पर ही मौजूद थे।

शाम के समय गांव के चौकीदार पिंटू यादव को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची तो खून से लथपथ मिले शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर दोनों बहनों के शव बरामद किए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और तमकुहीराज के सीओ जयंत कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी परिवार के अन्य सदस्य और कुछ पड़ोसी भी घर छोड़कर चले गए।

बेटियों को कई बार समझाने की बात आई सामने

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पिता अपनी बेटियों के प्रेम संबंधों से लंबे समय से नाराज था।

बताया जा रहा है कि उसने कई बार दोनों बेटियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसी वजह से परिवार में अक्सर विवाद और कहासुनी होती रहती थी।

समाज में बदनामी का डर बना हत्या की वजह?

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पिता को लगता था कि बेटियों के प्रेम संबंधों और पहले घर छोड़कर चले जाने की वजह से समाज में उसकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है।

इसी नाराजगी और कथित सामाजिक दबाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पिता और दोनों बेटों पर हत्या का मुकदमा

चौकीदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता रामप्रसाद मल्लाह और उसके दो नाबालिग बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दोनों नाबालिग भाइयों को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पिता की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

ASP ने क्या कहा?

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि जांच में पिता और दोनों नाबालिग बेटों की संलिप्तता सामने आई है। दोनों बहनों का अलग-अलग युवकों से संपर्क था। पिता ने इसका विरोध किया था, लेकिन जब बेटियां नहीं मानीं तो इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

दो सगी बहनों की एक साथ हुई हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।