होटल के कमरे पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, छत की टंकी चढ़ी प्रेमिका, पुलिस ने सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा,जीजा-साले की गुत्थमगुत्था के बीच वीडियो वायरल
आगरा में ‘दिल की मुलाकात’ बनी तमाशा, रिश्तों का गणित बिगड़ा तो होटल में मच गया हंगामा
आगरा। इश्क जब परवान चढ़ता है तो लोग चांद-तारों तक पहुंचने के सपने देखते हैं, लेकिन आगरा में एक प्रेम कहानी होटल के कमरे से निकलकर सीधे छत की पानी की टंकी तक जा पहुंची। मामला इतना उलझ गया कि रिश्तों का हिसाब-किताब करने पहुंचे जीजा और साले के बीच जमकर मारपीट हो गई, जबकि पूरे घटनाक्रम की सबसे चर्चित किरदार बनी महिला खुद को बचाने के लिए होटल की छत पर जाकर टंकी के पीछे छिप गई। नतीजा यह हुआ कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर सीढ़ी लगानी पड़ी और फिर महिला को नीचे उतारा, पूरे घटनाक्रम का अंत किसी फिल्मी दृश्य से काम नहीं था।
जब जीजा पहुँचते ही होटल में मच गया बवाल
बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ इरादतनगर क्षेत्र स्थित एसडी लवानिया होम स्टे में ठहरा हुआ था। इसी बीच इसकी भनक उसके जीजा को लग गई। फिर क्या था, जीजा सीधे होटल पहुंच गया। जैसे ही आमना-सामना हुआ, रिश्तेदारी का सम्मान और पारिवारिक मर्यादा पीछे छूट गई और मामला गुत्थमगुत्था तक पहुंच गया। होटल का माहौल कुछ ही मिनटों में ऐसा हो गया मानो कोई पारिवारिक पंचायत अचानक कुश्ती अखाड़े में बदल गया हो।
बताया जा रहा है कि युवक और उसकी महिला मित्र को लेकर उसके परिवार में पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि महिला मित्र के कारण युवक के घर में अक्सर झगड़े होते थे और पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ गई थी। इसी बात को लेकर युवक का जीजा भी लंबे समय से चिंतित और परेशान बताया जा रहा था
प्रेम कहानी में आया ऐसा मोड़ कि छत पर पहुंच गई महिला
नीचे विवाद बढ़ता देख महिला घबरा गई और और वह होटल की छत पर जा पहुंची। बताया जाता है कि उसने खुद को छिपाने के लिए पानी की टंकी के पीछे शरण ले ली। नीचे लोग समझाने में लगे थे और ऊपर वह सबकी नजरों से बचने की कोशिश कर रही थी। कुछ देर के लिए ऐसा लग रहा था मानो पूरा घटनाक्रम किसी टीवी धारावाहिक का दृश्य बन गया हो, जहां हर किरदार अपनी-अपनी भूमिका में हो।
पुलिस पहुंची तो शुरू हुआ बचाव अभियान
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन यहां मामला केवल झगड़ा शांत कराने का नहीं था, बल्कि छत पर मौजूद महिला को सुरक्षित नीचे उतारना भी चुनौती बन गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने सीढ़ी की व्यवस्था कराई और महिला को चौथी मंजिल से सुरक्षित नीचे उतारा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने इसे रिश्तों के बदलते समीकरणों का उदाहरण बताया तो किसी ने इसे आधुनिक दौर के प्रेम और पारिवारिक टकराव का नया अध्याय करार दिया। इंटरनेट की दुनिया में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं, बदलते रिश्तों का भी है
यह पूरा घटनाक्रम केवल होटल में हुए एक विवाद की कहानी भर नहीं है। यह उन जटिल सामाजिक परिस्थितियों की भी झलक दिखाता है जहां निजी रिश्ते, पारिवारिक अपेक्षाएं और व्यक्तिगत फैसले आमने-सामने आ जाते हैं। आगरा की यह घटना भले ही वायरल वीडियो के रूप में देखी जा रही हो, लेकिन इसके पीछे रिश्तों के तनाव, अविश्वास और सामाजिक दबाव की एक लंबी कहानी भी छिपी हुई दिखाई देती है।
I am a sub Editor who have 22 years experience.