3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

Saharanpur Road Accident: क्रेटा कार की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, ससुराल ले लौट रहे थे..

Saharanpur Road Accident: क्रेटा कार की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, ससुराल ले लौट रहे थे..

Saharanpur Road Accident: सहारनपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेहट रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार चारों लोग सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में मां, बेटा, बेटी और ढाई साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

धौलाकुआं के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के धौलाकुआं के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग कई फीट दूर खाई में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में चार लोगों की मौत

इस हादसे में मलकपुर गांव निवासी लविश (26), उसकी मां राजदुलारी (55), बहन अंजना उर्फ तन्नु (20) और ढाई साल की बेटी रूही की मौत हो गई। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक लविश के चाचा अंकित ने बताया कि लविश अपनी मां, बहन और बेटी के साथ कोठड़ी स्थित अपनी ससुराल से गांव मलकपुर लौट रहा था। परिवार बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। जैसे ही वे धौलाकुआं के पास पहुंचे, पीछे से आ रही क्रेटा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार एक नाबालिग लड़का चला रहा था। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बिना देर किए सभी घायलों को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर पुलिस और मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

मजदूरी कर परिवार चलाता था लविश

परिजनों के मुताबिक लविश मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी। घर में उसकी पत्नी और एक छोटा बेटा मौजूद हैं। हादसे में जान गंवाने वाली रूही उसकी बड़ी संतान थी।

गांव मलकपुर में पसरा मातम

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव मलकपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में हर आंख नम है और लोग इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्तब्ध हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है और लोग मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।