3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

UP News: 6 महीने पहले दो बच्चों की माँ से की कोर्ट मैरिज, अब दे दी जान.. इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया चौंकाने वाला खुलासा!

UP News: 6 महीने पहले दो बच्चों की माँ से की कोर्ट मैरिज, अब दे दी जान.. इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया चौंकाने वाला खुलासा!

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शाहगंज थाना क्षेत्र के बारहखंबा इलाके में एक 27 वर्षीय जूता कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक सुसाइड नोट जैसा संदेश पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी, साले और सास पर गंभीर आरोप लगाए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा सुसाइड नोट, लगाए गंभीर आरोप

मृतक युवक गौरव ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक लंबा स्टेटस पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी अंजू, उसके भाई और सास पर मानसिक दबाव और पैसे की मांग का आरोप लगाया।

स्टेटस में लिखा गया कि उससे 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी और लगातार दबाव बनाया जा रहा था। युवक ने यह भी लिखा कि उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी अंजू जिम्मेदार है।

6 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज, पहले से शादीशुदा थी पत्नी

जानकारी के अनुसार, गौरव ने करीब 6 महीने पहले दो बच्चों की मां अंजू से कोर्ट मैरिज की थी। अंजू पहले से शादीशुदा थी और उसका तलाक हो चुका था।

शादी के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि घरेलू झगड़े लगातार बढ़ते गए और स्थिति बिगड़ती चली गई।

पैसों की मांग और विवाद से बिगड़े हालात

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अंजू, उसके भाई और मां की ओर से 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इसी को लेकर परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था।

परिजनों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले इसी विवाद के चलते युवक को किराए के कमरे से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह अपने घर पर रहने लगा था।

अकेलेपन में उठाया खौफनाक कदम

घटना वाली रात परिवार एक दावत में गया हुआ था और गौरव घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इंस्टाग्राम पर वीडियो और धमकी के दावे भी किए

बताया जा रहा है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वह अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए धमकी देने की बात कह रहा था। इसके अलावा उसने एक वीडियो क्लिप का भी जिक्र किया, जिसे लेकर विवाद और बढ़ गया था।

पुलिस जांच में जुटी, तहरीर के आधार पर कार्रवाई संभव

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।