3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Akhilesh Yadav Birthday: पीलीभीत से उठा ‘प्रेम, पर्यावरण और समाजवाद’ का संदेश, कार्यकर्ताओं ने लिया बड़ा संकल्प

Akhilesh Yadav Birthday: पीलीभीत में समाजवादी पार्टी ने जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव पहुंचाने का संकल्प लिया।

Akhilesh Yadav Birthday: पीलीभीत से उठा ‘प्रेम, पर्यावरण और समाजवाद’ का संदेश, कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक विचारधारा पहुंचाने का लिया संकल्प

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को  केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि इसे समाजवादी विचारधारा, पर्यावरण संरक्षण और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। समाजवादी पार्टी के अस्थायी कैंप कार्यालय, केजीएन कॉलोनी, नकटदाना चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की तथा वृक्षारोपण कर प्रदेशभर में हरित अभियान चलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “प्रेम, दया और अपनापन” को समाजवादी राजनीति की मूल भावना बताते हुए संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को बूथ स्तर से लेकर गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाया जाएगा। नेताओं ने कहा कि समाज के गरीब, वंचित, शोषित और जरूरतमंद परिवारों के बीच लगातार पहुंच बनाकर उन्हें सामाजिक न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।

Akhilesh Yadav Birthday: पीलीभीत ने प्रदेश को दिया राजनीतिक संदेश

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पीलीभीत का अपना अलग महत्व रहा है। ऐसे में यहां आयोजित कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान की नई शुरुआत के रूप में प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में गांव स्तर तक संगठन को और मजबूत करेगी तथा जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएगी।कार्यक्रम के उपरांत सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता को पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेगी।

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई पहचान दी

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने कहा कि अखिलेश यादव का राजनीतिक जीवन सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की राजनीति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को आधुनिक सोच के साथ विकास की नई दिशा दी। उनके कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो, डायल-100 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं का विस्तार, समाजवादी पेंशन योजना, छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क लैपटॉप वितरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क अवसंरचना जैसी अनेक योजनाओं ने प्रदेश के विकास को नई गति दी। इन परियोजनाओं की चर्चा आज भी विकास मॉडल के रूप में की जाती है।

Akhilesh Yadav Birthday पर पीडीए और संविधान की रक्षा पर जोर

जिलाध्यक्ष  जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल आधार प्रेम, भाईचारा, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार किसानों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़े वर्ग, दलितों, अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर तबकों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक सदस्य पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए जन-जागरण अभियान चलाएगा।

बूथ से लेकर गांव तक सक्रिय होगा संगठन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले समय में बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगा और जनता के बीच रहकर पार्टी की जनहितकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और जनसेवा के अभियानों को भी निरंतर गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ‘कट्टर’, लखविंदर सिंह पन्नू (राष्ट्रीय सचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), इम्तियाज अल्वी, गयासुद्दीन, रियाज खान, हाजी अकबर अहमद अंसारी, रूपराम कश्यप, सरफुद्दीन नूरी, निरंजन गंगवार, दिनेश कुमार वर्मा, पलविंदर सिंह, वाहिद अली, सलीम इदरीसी, लियाकत सलमानी, कुलवंत सिंह, आशीष कुमार एडवोकेट, ज्योति प्रकाश शुक्ला, अमित पाठक, संजीव कुमार वर्मा, रानू पांडे, विनोद वर्मा, प्रेम शंकर गंगवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

क्या हैं राजनीतिक मायने

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावी तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण और संगठन विस्तार जैसे मुद्दों को एक साथ जोड़कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। पीलीभीत में आयोजित यह कार्यक्रम भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां जन्मदिन समारोह को सामाजिक सरोकार, जनसेवा और राजनीतिक संदेश के साथ जोड़कर व्यापक जनसंपर्क अभियान का रूप देने का प्रयास किया गया।