3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

राम मंदिर चोरी केस में बड़ा खुलासा! डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, मोजों में नोट छिपाते दिखे लोग..

राम मंदिर चोरी केस में बड़ा खुलासा! डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, मोजों में नोट छिपाते दिखे लोग..

राम मंदिर चोरी केस: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक्सपर्ट्स की मदद से डिलीट किए गए CCTV फुटेज को रिकवर कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार फुटेज में कुछ लोग मोजों और जेब में नोट छिपाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो पूरी तरह साफ नहीं होने के कारण अभी तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है।

डिलीट किए गए CCTV फुटेज पुलिस ने किए रिकवर

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस लगातार इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से डिलीट किए गए CCTV फुटेज को दोबारा रिकवर किया गया।

बताया जा रहा है कि फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी हैं, जिससे जांच टीम को नए सुराग मिले हैं।

मोजों और जेब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध

सूत्रों के मुताबिक शुरुआती फुटेज में कुछ लोग मोजों और कपड़ों की जेब में नोट छिपाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की क्वालिटी अभी साफ नहीं है।

फुटेज में चेहरे और अन्य जरूरी पहचान संबंधी चीजें स्पष्ट नहीं दिख रही हैं, जिसके कारण पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

वीडियो की क्वालिटी सुधारने में जुटी जांच टीम

पुलिस अब फुटेज की गुणवत्ता बेहतर कराने पर काम कर रही है। उम्मीद है कि वीडियो क्लियर होने के बाद संदिग्धों की पहचान में मदद मिल सकती है।

जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि फुटेज डिलीट कैसे हुआ और इसके पीछे किसकी भूमिका हो सकती है।

जेल पहुंची पुलिस, आरोपियों से पूछताछ जारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। रविवार दोपहर करीब 1:50 बजे पुलिस पूछताछ के लिए जेल पहुंची।

मामले में पहले ही तीन आरोपियों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि रविवार को रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय से पूछताछ की जानी थी।

आरोपियों को अलग-अलग बैरक में किया गया शिफ्ट

सूत्रों के मुताबिक अयोध्या जेल प्रशासन ने शनिवार को सभी आरोपियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया।

पहले सभी आरोपी एक ही बैरक में रखे गए थे, लेकिन पुलिस को आशंका थी कि वे आपस में बातचीत करके कोई नई रणनीति बना सकते हैं या विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।

जांच पूरी होने के बाद दर्ज हो सकती है FIR

सूत्रों के मुताबिक SIT जांच पूरी होने के बाद 15 जुलाई के बाद FIR दर्ज की जा सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार जांच के आधार पर कुछ बड़े नामों को भी मुकदमे में शामिल किए जाने की चर्चा है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

चढ़ावा चोरी मामले पर भाजपा अध्यक्ष का बयान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि जो हुआ वह गलत है और इससे जनता के बीच गलत संदेश गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मामले में कार्रवाई कर रही है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।