3

Recent News

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: मेरठ की मस्जिद से जैश का आतंकी गिरफ्तार! मसूद अजहर को मानता है गुरु, मदरसे से ली मौलवी की डिग्री..

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit News: पीलीभीत में कांग्रेस का ‘कमबैक प्लान'! बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की कवायद शुरू..

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

3

Recent News

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

Breaking News

BJP Leader Murder: मंदिर में पूजा करते समय भाजपा नेता की हत्या, बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला.. चारों तरफ खून ही खून!

BJP Leader Murder: मंदिर में पूजा करते समय भाजपा नेता की हत्या, बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला.. चारों तरफ खून ही खून!

BJP Leader Murder: उन्नाव से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भाजपा नेता प्रमोद पासी उर्फ रेवती की उनके ही बेटे ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात शनिवार शाम करीब 7:45 बजे उस समय हुई, जब प्रमोद पासी गांव के मंदिर में पूजा कर रहे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंदिर में पूजा के दौरान बेटे ने किया हमला

यह घटना उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र के चमारनखेड़ा मजरा ढकौली गांव की है। जानकारी के अनुसार प्रमोद पासी रोज की तरह मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे।

उन्होंने पहले शनि देव मंदिर में पूजा की और फिर बरम बाबा की पूजा कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से पहुंचे उनके बड़े बेटे सोनेलाल ने कुल्हाड़ी से उनके सिर और गर्दन पर लगातार कई वार कर दिए। हमला इतना खतरनाक था कि प्रमोद पासी मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

हमले के बाद भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़ा

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सोनेलाल मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद प्रमोद पासी को इलाज के लिए औरास सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे प्रमोद पासी

55 वर्षीय प्रमोद पासी उर्फ रेवती भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के हैदराबाद मंडल अध्यक्ष थे। इसके साथ ही वे खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

परिवार में उनकी पत्नी देशकुमारी, चार बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार उनके तीन बेटे दीपक, मुकेश और विक्रम चंडीगढ़ में रहकर काम करते हैं।

शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

परिजनों ने बताया कि आरोपी सोनेलाल शराब का आदी था और अक्सर परिवार में विवाद करता रहता था। वह अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता था।

बताया गया कि प्रमोद पासी अक्सर अपनी बहू का पक्ष लेते थे, जिससे सोनेलाल नाराज रहता था। इसी वजह से परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

पिता पर जायदाद में हिस्सा देने का बना रहा था दबाव

परिवार के मुताबिक सोनेलाल लगातार अपने पिता पर जमीन बेचने या जायदाद में हिस्सा अलग करने का दबाव बना रहा था।

प्रमोद पासी की पत्नी देशकुमारी ने बताया कि गांव आने के बाद से ही वह अपने हिस्से को लेकर लगातार विवाद कर रहा था, लेकिन प्रमोद इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार बहस भी हुई थी।

चंडीगढ़ से गांव पहुंचने के बाद बढ़ा विवाद

परिजनों ने बताया कि आरोपी सोनेलाल चंडीगढ़ में रहकर रैपिडो बाइक टैक्सी चलाता था। करीब 10 दिन पहले वह चंडीगढ़ से निकला था, लेकिन सीधे गांव नहीं पहुंचा।

पहले वह लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल गांव गोड़वा गया, जहां पत्नी और बेटी से मिलने के बाद करीब छह दिन पहले अपने पैतृक गांव पहुंचा था।

आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस बल तैनात

सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी के मुताबिक पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी सोनेलाल को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

पत्नी देशकुमारी की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।