3

Recent News

पीलीभीत: राष्ट्रीय हनुमान दल ने भरा पचपेड़ा गौशाला की 270 एकड़ जमीन पर कब्जे का दावा करते हुए डीएम के माध्यम से पीएम मोदी को ज्ञापन सौंपा

पीलीभीत: 270 एकड़ गौशाला की जमीन पर किसका कब्जा? ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ में नेताओं और प्रशासन पर फूटा गुस्सा,…

Viral Video: उफनते नाले में बही कार, तेज बहाव में पति-पत्नी लापता; 15 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन.. नहीं मिला कोई सुराग!

Viral Video: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो…

Crime News: 25 हजार के इनामी बदमाश के भाई की निर्मम हत्या, भाई के बदले भाई का खून? चर्चित पिट्ठू खान हत्याकांड से संबंध?

Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।…

Pilibhit News: राष्ट्रीय हनुमान दल ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोहत्या पर केंद्रीय कानून बनाने और पीएम को ज्ञापन सौंपा।

Pilibhit News: गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली पदयात्रा, डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा गया…

Crime in School: प्ले स्कूल में टीचर बनी हैवान! 5 साल के मासूम से क्रूरता, पेशाब करने पर गर्म चाकू से प्राइवेट पार्ट जलाया..

Crime in School: वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र स्थित एक प्ले स्कूल से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।…

3

Recent News

पीलीभीत: 270 एकड़ गौशाला की जमीन पर किसका कब्जा? ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ में नेताओं और प्रशासन पर फूटा गुस्सा,…

Viral Video: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो…

Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।…

Pilibhit News: गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली पदयात्रा, डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा गया…

Crime in School: वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र स्थित एक प्ले स्कूल से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।…

Breaking News

Pilibhit News: ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ की हुंकार, गोहत्या पर केंद्रीय कानून बनाने की मांग

Pilibhit News: राष्ट्रीय हनुमान दल ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोहत्या पर केंद्रीय कानून बनाने और पीएम को ज्ञापन सौंपा।

Pilibhit News: गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली पदयात्रा, डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा गया ज्ञापन

पीलीभीत। राष्ट्रीय हनुमान दल, पीलीभीत एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत विशाल पदयात्रा निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी पीलीभीत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, संपूर्ण भारत में गोहत्या पर एक समान केंद्रीय कानून लागू करने, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना तथा गोचर भूमि के संरक्षण सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं।

Pilibhit News: नकटा दाना चौराहे से शुरू हुई पदयात्रा

राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्य सोमवार सुबह करीब 11 बजे नकटा दाना चौराहा पर एकत्रित हुए। यहां से सभी ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से पदयात्रा शुरू की, जो  जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर गौ संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए तथा जनजागरण का संदेश दिया।

जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि पूरे देश में गोवंश संरक्षण के लिए एक समान केंद्रीय कानून बनाया जाए। इसके साथ ही गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा गो संरक्षण और जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी राष्ट्रीय नीति लागू किए जाने की मांग भी रखी गई।

‘गौ माता के सम्मान के लिए जनजागरण जरूरी’

राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के प्रति समाज में व्यापक जनजागरण करना है। उनका कहना था कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है, इसलिए इस दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

देशव्यापी अभियान का हिस्सा बना पीलीभीत

पदाधिकारियों ने बताया कि ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ पूरे देश में चलाया जा रहा है। पहले चरण में करोड़ों नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्र कर सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाई गई थीं। अब दूसरे चरण में जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को अनुस्मारक ज्ञापन भेजकर मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया जा रहा है। इसी क्रम में पीलीभीत में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय हनुमान दल सहित कई संगठनों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला महामंत्री संगठन संतोष मिश्रा, जिला संयोजक राकेश मौर्य, जिला सह संयोजक आदित्य राणा, कार्यकर्ता सजल मिश्रा, आकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और गौभक्त मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अभियान 

जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “जय गौ माता” और “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण अभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।