3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Pilibhit Kanwar Yatra: अलर्ट मोड में पुलिस और प्रशासन, बरेली-पीलीभीत बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Pilibhit Kanwar Yatra: बरेली-पीलीभीत बॉर्डर पर डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Pilibhit Kanwar Yatra: बरेली-पीलीभीत बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

बरेली-पीलीभीत सीमा का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पीलीभीत। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पीलीभीत प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।आज जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने शनिवार को थाना बीसलपुर क्षेत्र के चुर्रा सकतपुर स्थित बरेली-पीलीभीत जनपद सीमा (बॉर्डर) का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांवड़ यात्रा मार्ग की हर व्यवस्था को परखा

डीएम और एसपी ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए निर्धारित मार्ग, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पुलिस ड्यूटी, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, पार्किंग स्थल, कंट्रोल प्वाइंट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Pilibhit Kanwar Yatra: बॉर्डर पर रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जनपद सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक कांवड़िये की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो। इसके लिए बॉर्डर पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार सघन चेकिंग की जाए।

साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

यातायात व्यवस्था नहीं होगी प्रभावित

डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ आम नागरिकों की आवाजाही भी प्रभावित न हो, इसके लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए।

जहां आवश्यकता हो, वहां बैरिकेडिंग और डायवर्जन की व्यवस्था कर यातायात को सुचारु रूप से संचालित किया जाए, ताकि किसी प्रकार का जाम या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

प्रशासन और पुलिस के बीच रहेगा बेहतर समन्वय

दोनों अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशील व्यवहार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण, विनम्र और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। यदि किसी श्रद्धालु को चिकित्सा, पेयजल या अन्य किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए।

इन बिंदुओं पर दिए गए विशेष निर्देश

  • कांवड़ियों के सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • बरेली और पीलीभीत पुलिस के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए।
  • संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
  • संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जाए।
  • असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाए।
  • बैरिकेडिंग और आवश्यक डायवर्जन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
  • किसी भी आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षित और शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा प्रशासन की प्राथमिकता

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा-2026 को पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुविधा हर स्तर पर सुनिश्चित की जा सके।