3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Crime News: कांग्रेस नेता की बीच सड़क चाकुओं से गोदकर हत्या; 2 बाइक पर थे 4 बदमाश, कैश और मोबाइल लूटकर फरार..

Crime News: कांग्रेस नेता की बीच सड़क चाकुओं से गोदकर हत्या; 2 बाइक पर थे 4 बदमाश, कैश और मोबाइल लूटकर फरार..

Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार देर रात कांग्रेस नेता की लूट के दौरान हत्या कर दी गई। बाइक सवार चार बदमाशों ने रास्ते में रोककर पहले लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कांग्रेस नेता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

रात 2 बजे घर लौटते समय हुआ हमला

घटना जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश सिंह कश्यप (45) रविवार रात अपने दो साथियों के साथ भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल एक रिश्तेदार से मिलने गए थे।

रात में खाना खाने के बाद करीब 2 बजे तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। करहीडीह और चिखली चौक के बीच चार बाइक सवार बदमाशों ने डंडा अड़ाकर उनकी बाइक रोक ली।

लूट का विरोध किया तो चाकू से किए कई वार

बदमाशों ने प्रकाश सिंह कश्यप से मोबाइल और नकदी छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के बाद बदमाश उनका मोबाइल और करीब 4 हजार रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए।

साथी ने भागकर पुलिस को दी सूचना

हमले के दौरान बाइक पर पीछे बैठा एक साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल प्रकाश सिंह कश्यप को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कांग्रेस नेता के साथ-साथ गांव के पंच भी थे प्रकाश सिंह

प्रकाश सिंह कश्यप दुर्ग जिले के ग्राम तुमाकला के रहने वाले थे। वह गांव के पंच थे और कांग्रेस संगठन में धमधा मंडल के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में गांव की सरपंच हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

अस्पताल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कांग्रेस नेता की मौत के बाद कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार पर अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि धमधा रोड पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि यदि इलाके में गश्त बेहतर होती तो इस तरह की घटना रोकी जा सकती थी।

उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की।

पुलिस कई टीमों के साथ जांच में जुटी

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी समित मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला लूट के दौरान हत्या का सामने आया है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग टीमें उनकी तलाश में लगी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।