3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Pilibhit में DM का औचक निरीक्षण: 60 कर्मचारी और 9 अधिकारी मिले गायब, अब कटेगा वेतन, जिलाधिकारी ने दिया आदेश..

Pilibhit में DM का औचक निरीक्षण: 60 कर्मचारी और 9 अधिकारी मिले गायब, अब कटेगा वेतन, जिलाधिकारी ने दिया आदेश..

Pilibhit में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट और विकास भवन समेत कई सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

सुबह 10:20 बजे शुरू हुआ औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सुबह 10:20 बजे कलेक्ट्रेट परिसर और विभिन्न विभागों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका (रजिस्टर) की भी जांच की।

किन-किन कार्यालयों का हुआ निरीक्षण

डीएम ने जिन कार्यालयों का निरीक्षण किया, उनमें शामिल हैं—

  • कलेक्ट्रेट
  • जिला पंचायत
  • निर्वाचन कार्यालय
  • समाज कल्याण विभाग
  • जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय
  • ट्रेजरी
  • मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय
  • डूडा कार्यालय
  • मत्स्य विभाग
  • जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय
  • मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय
  • जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय
  • जिला पूर्ति कार्यालय
  • पीओ पीआरडी कार्यालय

60 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान कुल 60 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। विभागवार अनुपस्थिति इस प्रकार रही—

  • कलेक्ट्रेट – 12 कर्मचारी
  • जिला पंचायत – 15 कर्मचारी
  • निर्वाचन कार्यालय – 2 कर्मचारी
  • समाज कल्याण विभाग – 1 कर्मचारी
  • जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय – 1 कर्मचारी
  • ट्रेजरी – 7 कर्मचारी
  • जिला पूर्ति कार्यालय – 7 कर्मचारी
  • मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय – 1 कर्मचारी
  • डूडा कार्यालय – 2 कर्मचारी
  • मत्स्य विभाग – 1 कर्मचारी
  • जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय – 5 कर्मचारी
  • मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय – 3 कर्मचारी
  • पीओ पीआरडी कार्यालय – 2 कर्मचारी
  • जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय – 1 कर्मचारी

9 अधिकारी भी ड्यूटी से नदारद

निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी अनुपस्थित मिले। इनमें शामिल हैं—

  • जिला पंचायत राज अधिकारी
  • जिला कृषि अधिकारी
  • अपर मुख्य विकास अधिकारी
  • सहायक निबंधक सहकारिता
  • जिला कार्यक्रम अधिकारी
  • जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
  • अधिशासी अभियंता (ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा)
  • सहायक अभियंता (ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा)
  • पीडी डीआरडीए
  • जिला मत्स्य अधिकारी

डीएम ने दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में समय पालन और कार्य संस्कृति से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।