3

Recent News

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: मेरठ की मस्जिद से जैश का आतंकी गिरफ्तार! मसूद अजहर को मानता है गुरु, मदरसे से ली मौलवी की डिग्री..

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit News: पीलीभीत में कांग्रेस का ‘कमबैक प्लान'! बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की कवायद शुरू..

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

UP Election 2027 से पहले BJP की नई राष्ट्रीय टीम में UP का दबदबा; OBC चेहरों की भरमार, क्या है भाजपा का प्लान?

UP Election 2027: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया…

3

Recent News

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

UP Election 2027: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया…

Breaking News

Patna Bus Accident: युवक की मौत से भड़की भीड़ ने 10 वाहन फूंके, पुलिस पोस्ट जलाया; पत्रकारों से भी की मारपीट..

Patna Bus Accident: युवक की मौत से भड़की भीड़ ने 10 वाहन फूंके, पुलिस पोस्ट जलाया; पत्रकारों से भी की मारपीट..

Patna Bus Accident: पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में जीरो माइल के पास सड़क हादसे में 26 साल के युवक की मौत के बाद शुक्रवार को हालात बेकाबू हो गए। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस की गाड़ियों, बसों और बाइक समेत करीब 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। एक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट जला दिया गया, जबकि दूसरे पोस्ट में लूटपाट की गई। नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया गया और पत्रकारों से भी मारपीट की गई। हालात संभालने के लिए 9 थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है।

जीरो माइल के पास बस की चपेट में आया युवक

हादसा अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास हुआ। बताया गया कि 26 साल का मनीष कुमार सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

रोज गांव से पटना काम करने आता था मनीष

मनीष पटना में फ्लेक्स का काम करता था। वह अपने गांव से रोजाना पटना आता-जाता था। तीन भाई-बहनों में मनीष सबसे बड़ा था। परिवार के मुताबिक, वह रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे भी काम के लिए घर से निकला था। लेकिन कुछ ही देर बाद सड़क हादसे में उसकी जान चली गई।

हादसे वाली बस में सवार थे यात्री

जिस बस से मनीष का हादसा हुआ, वह पश्चिम बंगाल से पटना आ रही थी। बस में यात्री भी सवार थे। हादसे के बाद जब भीड़ ने बस को आग लगाने की कोशिश की तो यात्री किसी तरह अपनी जान बचाकर बस से बाहर निकल गए। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया।

फायर ब्रिगेड को भीड़ ने रोका

बस में आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, गुस्साई भीड़ ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके चलते आग बुझाने में मुश्किल हुई और स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।

करीब 10 वाहनों को किया आग के हवाले

हादसे के बाद जुटी भीड़ में कुछ उपद्रवी तत्वों के शामिल होने की बात पुलिस ने कही है। भीड़ ने बसों और बाइक के साथ पुलिस की दो गाड़ियों को भी आग लगा दी। कुल मिलाकर करीब 10 वाहनों को आग के हवाले किए जाने की जानकारी सामने आई है।

ट्रैफिक पुलिस पोस्ट में आग, दूसरे पोस्ट में लूटपाट

उपद्रव के दौरान एक ट्रैफिक पुलिस चेक पोस्ट में आग लगा दी गई। वहीं दूसरे ट्रैफिक पुलिस चेक पोस्ट में लूटपाट की गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के बैग, वर्दी, रुपये, मोबाइल फोन के चार्जर और जूते तक लूट लिए गए। पुलिसकर्मियों को भी अपनी जान बचाने के लिए मौके से हटना पड़ा।

NH-30 पर लगाया जाम

हंगामे के कारण नेशनल हाईवे-30 पर भी यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के पहुंचने के बाद भी काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

पत्रकारों से भी मारपीट

हंगामे की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी भीड़ में शामिल लोगों ने मारपीट की। मौके पर हालात इतने तनावपूर्ण थे कि पुलिस और प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

ASP बोले- उपद्रवी तत्वों ने बढ़ाया तनाव

मौके पर पहुंचे ASP राज कुमार सिंह ने बताया कि रोड क्रॉस करने के दौरान मनीष कुमार बस की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हुए। ASP के मुताबिक, भीड़ में कुछ उपद्रवी तत्व भी शामिल हो गए और उन्होंने गाड़ियों में आग लगाने के साथ उत्पात शुरू कर दिया।

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

ASP राज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मनीष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिंसा व आगजनी में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ASI बोले- हमें भागकर बचानी पड़ी जान

घटना के वक्त ट्रैफिक पोस्ट पर ASI एनएन सिंह तैनात थे। उन्होंने बताया कि उनके मुताबिक यह पूरा मामला करीब 12 बजे का है। हादसे के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और गाड़ियों में आग लगाने लगे। ASI ने बताया कि उस समय उनके साथ दो थानों के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन भीड़ के उग्र होने के बाद पुलिसकर्मियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

9 थानों की पुलिस मौके पर तैनात

घटना के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 9 थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन का पूरा फोकस इलाके में शांति बहाल करने और यातायात व्यवस्था सामान्य करने पर है।