3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Rohit Sharma TV Show: अब टीवी पर गेम शो होस्ट करेंगे हिटमैन, ‘द रोहित शर्मा शो’ में दिखेगा नया अंदाज, देखें डिटेल्स..

Rohit Sharma TV Show: अब टीवी पर गेम शो होस्ट करेंगे हिटमैन, ‘द रोहित शर्मा शो’ में दिखेगा नया अंदाज, देखें डिटेल्स..

Rohit Sharma TV Show: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के अलावा टीवी स्क्रीन पर भी अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। रोहित जल्द ही ‘द रोहित शर्मा शो’ को होस्ट करते नजर आएंगे। यह शो Sony TV और SonyLIV पर स्ट्रीम होगा। शो का टीजर सामने आ चुका है और इससे संकेत मिल रहा है कि दर्शकों को रोहित शर्मा का मैदान से बाहर एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

‘द रोहित शर्मा शो’ का टीजर हुआ रिलीज

‘द रोहित शर्मा शो’ को लेकर हाल ही में टीजर जारी किया गया है। हालांकि, Sony की ओर से अभी शो के फॉर्मेट को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। Sony के प्रीव्यू पेज पर इसे रियलिटी शो के तौर पर लिस्ट किया गया है।

वहीं, SportsYaari की रिपोर्ट के मुताबिक यह शो अमेरिका के मशहूर गेम शो ‘Family Feud’ का भारतीय रूपांतरण हो सकता है। अमेरिका में इस शो को मशहूर होस्ट स्टीव हार्वे होस्ट करते हैं।

क्विज नहीं, गेम शो होगा रोहित का नया शो

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द रोहित शर्मा शो’ कोई क्विज शो नहीं बल्कि गेम शो होगा। इसमें दो परिवार हिस्सा ले सकते हैं और उनके बीच अलग-अलग गेम्स कराए जाएंगे।

शो की शूटिंग सितंबर में शुरू होने की संभावना है, जबकि इसे अक्टूबर में ऑन एयर किया जा सकता है।

फरवरी 2027 तक चल सकता है शो

जानकारी के मुताबिक, रोहित शर्मा इस प्रोजेक्ट पर करीब छह महीने काम कर सकते हैं। इस दौरान हर हफ्ते शो का एक एपिसोड प्रसारित किए जाने की योजना है।

अगर तय कार्यक्रम के मुताबिक शो शुरू होता है तो इसका प्रसारण फरवरी 2027 तक चल सकता है।

पहले भी सामने आ चुका है रोहित का प्रोमो

इससे पहले मई में शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया था। इसमें रोहित शर्मा अपने समर्थकों के साथ बातचीत करते नजर आए थे।

इस दौरान फैंस ने उनसे उनका मशहूर डायलॉग ‘कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा’ दोहराने की मांग की। फैंस की बार-बार की इस मांग पर रोहित थोड़े असहज नजर आए और वहां से चले गए।

इस प्रोमो ने संकेत दिया कि शो में क्रिकेट के अलावा रोहित का मजाकिया और निजी अंदाज भी देखने को मिल सकता है।

बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में पहले से दिखते रहे हैं रोहित

रोहित शर्मा भले ही पहली बार टीवी शो होस्ट करने जा रहे हों, लेकिन कैमरे के सामने उनका अनुभव नया नहीं है। वह कई साल से बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आते रहे हैं।

रोहित Adidas, Jio, CEAT, Thums Up, Oral-B, Bournvita, Max Life Insurance और BharatPe जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों का हिस्सा रह चुके हैं।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी दिख चुके हैं रोहित

रोहित शर्मा इससे पहले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी दो बार नजर आ चुके हैं। वहां उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया और क्रिकेट से जुड़े कई किस्से शेयर किए।

अब अपना खुद का शो होस्ट करने के साथ रोहित के फैंस को उनका एक और नया रूप देखने को मिल सकता है।

रोहित शर्मा का शानदार क्रिकेट करियर

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों और कप्तानों में शामिल हैं। उन्होंने साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

वनडे क्रिकेट में रोहित के नाम तीन दोहरे शतक हैं। इनमें 264 रन की पारी वनडे क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर और विश्व रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच शतक लगाए थे।

रोहित अब तक वनडे क्रिकेट में 11,895 रन बना चुके हैं।

कप्तान के तौर पर भारत को जिताया T20 वर्ल्ड कप

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2024 T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद 29 जून 2024 को उन्होंने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित ने कुल 4,231 रन बनाए।

टेस्ट क्रिकेट को भी कह चुके हैं अलविदा

रोहित ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बनाए।

हालांकि, रोहित अभी वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं और हालिया समय में उन्होंने इस फॉर्मेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष बल्लेबाज बने

19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 110 गेंदों पर 138 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ वह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष बल्लेबाज बने।

अब क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनाने के बाद रोहित शर्मा टीवी पर भी अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अगर ‘द रोहित शर्मा शो’ तय कार्यक्रम के मुताबिक शुरू होता है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्रिकेट के ‘हिटमैन’ बतौर होस्ट दर्शकों को कितना पसंद आते हैं।