3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Noida Metro Suicide: नोएडा में मेट्रो के आगे कूदा 16 वर्षीय युवक, मौत.. जब घर पहुंची पुलिस तो मिली एक और लाश..

Noida Metro Suicide: नोएडा में मेट्रो के आगे कूदा 16 वर्षीय युवक, मौत.. जब घर पहुंची पुलिस तो मिली एक और लाश..

Noida Metro Suicide: नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 16 साल के एक नाबालिग ने कथित तौर पर सोते समय अपने पिता की हत्या कर दी और कुछ घंटे बाद मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हत्या के बाद उसने खून से सने कपड़े बदले, पिता की फोटो पर माला चढ़ाई, कमरे में ताला लगाया और पिता का मोबाइल व बैग लेकर मेट्रो स्टेशन पहुंच गया। पुलिस ने नाबालिग के शव के पास मिले बैग और मोबाइल के जरिए उसकी मां से संपर्क किया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

हत्या के बाद पिता की फोटो पर चढ़ाई माला

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, नाबालिग ने वारदात को अंजाम देने के बाद खून से सने कपड़े उतारकर साफ कपड़े पहने। इसके बाद उसने कमरे में पिता की फोटो लगाई और उस पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। फिर कमरे में ताला लगाया और पिता का मोबाइल व बैग लेकर वहां से निकल गया।

मेट्रो स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया

पिता की हत्या के बाद नाबालिग मेट्रो स्टेशन पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने कुछ देर स्टेशन पर घूमने के बाद मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने उसके शव के पास मिले बैग की जांच की। बैग से पिता का मोबाइल फोन और कमरे की चाबी मिली।

मोबाइल से मां को किया गया फोन

पुलिस को नाबालिग के पिता के मोबाइल में उसकी मां रूबी का नंबर मिला। पुलिस ने उन्हें फोन कर मौके पर बुलाया। मां ने पहुंचकर अपने बेटे के शव की पहचान की। कुछ देर बाद नाबालिग के चाचा अरुण शर्मा भी वहां पहुंच गए।

चाचा ने बताया- पिता भी लापता हैं

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग के पिता राजू शर्मा भी लापता हैं। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि कहीं नाबालिग ने पहले अपने पिता की हत्या तो नहीं की और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस मां और चाचा को साथ लेकर राजू के किराये के कमरे पर पहुंची।

कमरे में मिला 45 साल के राजू शर्मा का शव

पुलिस जब कमरे पर पहुंची तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। नाबालिग के पास से मिली चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर तेज बदबू आ रही थी। तलाशी लेने पर कमरे में 45 साल के राजू शर्मा का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

दीवारों पर खून के धब्बे और कमरे में मिले खून से सने कपड़े

पुलिस के मुताबिक, कमरे की दीवारों पर खून के धब्बे मिले हैं। वहीं, कमरे से नाबालिग के खून से सने कपड़े भी बरामद हुए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सैंपल जुटाए और खून से सने कपड़ों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

पिता ने बेटे पर लगा रखी थीं कई पाबंदियां

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजू शर्मा अपने बेटे के बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगाकर रखते थे। उन्होंने बेटे की 11वीं के बाद पढ़ाई भी छुड़ा दी थी। पुलिस के अनुसार, इन पाबंदियों के कारण नाबालिग परेशान और मायूस रहता था। हालांकि, हत्या और आत्महत्या की असली वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

12 अगस्त की सुबह हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक, माना जा रहा है कि नाबालिग ने बुधवार 12 अगस्त को तड़के पिता की हत्या की। इसके बाद उसी दिन सुबह करीब 7 बजे उसने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस अब घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने और हत्या के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

21 साल से नोएडा में रह रहे थे राजू शर्मा

राजू शर्मा मूल रूप से झारखंड के बोकारो स्टील सिटी के रहने वाले थे। उनके पिता SAIL में काम करते थे। राजू शर्मा वर्ष 2005 में अपनी पत्नी के साथ नोएडा आए थे। वह अपने इकलौते बेटे के साथ अजनारा सोसाइटी क्षेत्र में किराये के कमरे में रहते थे।

प्राइवेट टीचर थे राजू शर्मा

राजू शर्मा ने M.Com की पढ़ाई की थी। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे और ऑनलाइन क्लास भी लेते थे। पुलिस के अनुसार, वह प्राइवेट टीचर के तौर पर काम करते थे। करीब 12 साल पहले उनका पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद उनका बेटा उनके साथ ही रहता था।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की परिस्थितियों को और स्पष्ट किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले पिता-पुत्र के बीच क्या हुआ था और नाबालिग ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया।