3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Politics: कांग्रेस ने पार की हदें? बोले – “मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था..”, हुआ बवाल.. विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब!

Politics: कांग्रेस ने पार की हदें? बोले - “मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था..”, हुआ बवाल.. विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब!

Politics: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश नीति को लेकर की गई टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर की गई टिप्पणी के संदर्भ में विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के इटली के साथ मजबूत संबंध हैं और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की कोशिश जारी है। मंत्रालय ने कहा कि किसी भी बात को सम्मान के साथ रखा जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर पीएम मोदी पर साधा था निशाना

राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। एक कांग्रेस कन्वेंशन में बोलते हुए उन्होंने कहा था, “पता नहीं कहां से इनके दिमाग में घुस गया कि गले पड़ना ही विदेश नीति है।”

राहुल गांधी ने अपनी बात समझाने के लिए मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को बुलाया और उनके साथ गले मिलने का एक्ट भी किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों के दिमाग में यह बात बैठ गई है कि गले लगना ही विदेश नीति है।

राहुल गांधी और संदीप दीक्षित ने किया था एक्ट

कांग्रेस के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने विदेश नीति पर अपनी बात रखते हुए संदीप दीक्षित को सामने बुलाया। इसके बाद दोनों ने गले मिलने का एक्ट किया। राहुल गांधी ने कहा कि उनके दिमाग में पता नहीं कैसे यह बात घुस गई कि “फॉरेन पॉलिसी इज दिस” और गले लगना ही विदेश नीति है।

संदीप दीक्षित ने मेलोनी को लेकर कसा तंज

इसी दौरान संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी को रोककर उनसे एक सवाल पूछा। उन्होंने तंज करते हुए कहा, “मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था…” इस टिप्पणी के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच ठहाके गूंज उठे।

संदीप दीक्षित की बात पर राहुल गांधी ने हंसते हुए जवाब दिया, “नहीं-नहीं, मैं अभी तक वहां नहीं पहुंचा हूं।” राहुल गांधी और संदीप दीक्षित के इस पूरे एक्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विदेश मंत्रालय ने इटली से रिश्तों पर दिया जवाब

कांग्रेस की जॉर्जिया मेलोनी पर टिप्पणी और राहुल गांधी के विदेश नीति संबंधी बयान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत के इटली के साथ मजबूत संबंध हैं और भारत इन रिश्तों को और मजबूत करना चाहता है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि किसी भी बात को आदर के साथ रखा जाना चाहिए। मंत्रालय की प्रतिक्रिया को कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी के संदर्भ में देखा जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी को छोटी सोच वाली और निंदनीय बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बात उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी पीड़ा देती है।

बोले- गांधी सरनेम वाला व्यक्ति ऐसी टिप्पणी कर सकता है, सोच नहीं सकता

राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं यह सोच भी नहीं सकता कि गांधी सरनेम वाला कोई व्यक्ति ऐसी शर्मनाक टिप्पणी कर सकता है।” उन्होंने राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने किसी विपक्षी नेता का ऐसा अभद्र और अकल्पनीय व्यवहार नहीं देखा।

राजनाथ बोले- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा

रक्षा मंत्री के मुताबिक, इस तरह का आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश नीति संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा और कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक संवाद में मर्यादा और सम्मान बना रहना चाहिए।