3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

UP News: बाप या पाप? सेल्फी ली, फिर 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंका.. पत्नी को फेंकने ही वाला था, पब्लिक ने दबोचा..

UP News: बाप या पाप? सेल्फी ली, फिर 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंका.. पत्नी को फेंकने ही वाला था, पब्लिक ने दबोचा..

UP News: आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पत्नी से विवाद के बाद एक पिता ने अपनी 11 महीने की बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। इससे पहले उसने बेटी के साथ सेल्फी भी ली। बच्ची को नदी में फेंकने के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी पुल से यमुना में धक्का देने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर पुल से गुजर रहे राहगीर मौके पर जुट गए और उन्होंने महिला को बचाकर आरोपी को पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

बेटी के जन्मदिन से 3 दिन पहले हुई दर्दनाक वारदात

बताया जा रहा है कि बच्ची का 17 अगस्त को जन्मदिन था। उसकी मां लक्ष्मी के मुताबिक, वह अपने पति रिंकू और बेटी के साथ बाइक से आगरा जा रही थी। परिवार बच्ची के जन्मदिन के लिए कपड़े खरीदने बाजार जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा पुल पर रिंकू ने अचानक बाइक रोक दी।

फोटो खिंचाने के बहाने पुल पर रोकी बाइक

लक्ष्मी के मुताबिक, पुल पर रिंकू ने कहा कि उसे बेटी के साथ फोटो खिंचानी है। इसके बाद उसने अपनी 11 महीने की बेटी के साथ सेल्फी ली।

आरोप है कि सेल्फी लेने के तुरंत बाद रिंकू ने बच्ची को यमुना नदी में फेंक दिया। बेटी को नदी में गिरते देख लक्ष्मी दौड़कर पुल की रेलिंग के पास पहुंची तो आरोपी ने उसे भी नदी में धक्का देने की कोशिश की।

महिला के शोर मचाने पर मौके पर जुटे राहगीर

लक्ष्मी के शोर मचाने पर पुल से गुजर रहे लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। महिला ने राहगीरों को बताया कि उसके पति ने उनकी बेटी को यमुना में फेंक दिया है और अब उसे भी नदी में धक्का देने की कोशिश कर रहा है।

महिला की बात सुनकर लोगों ने किसी तरह उसे आरोपी से बचाया। इसके बाद गुस्साए राहगीरों ने रिंकू की पिटाई शुरू कर दी।

लोगों पर भी हमलावर हुआ आरोपी

बताया गया कि राहगीरों द्वारा पत्नी को बचाने के दौरान रिंकू ने लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी रिंकू को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

यमुना में बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने 11 महीने की बच्ची की तलाश के लिए यमुना नदी में सर्च अभियान शुरू कराया है। फिलहाल बच्ची की तलाश की जा रही है।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सिकंदरा के अकबरा पुल पर हुई। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पत्नी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

लक्ष्मी ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उसकी शादी 14 जून 2024 को हुई थी। उसके मुताबिक, शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

लक्ष्मी का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह करीब 6 महीने तक अपने मायके गांव जाटोली कदमी, डीग, भरतपुर में रही। बाद में उसका पति उसे वापस अपने साथ ले आया।

‘पति बेटी के जन्म से खुश नहीं था’

लक्ष्मी का आरोप है कि उसका पति बेटी के जन्म से खुश नहीं था और आए दिन उसके साथ झगड़ा करता था। महिला के मुताबिक, पिछले दो-तीन दिनों से रिंकू के व्यवहार में बदलाव नजर आ रहा था।

उसने बताया कि घटना से पहले रिंकू बच्ची से बहुत प्यार करने का दिखावा कर रहा था। इसके बाद उसने खुद आगरा चलने और बच्ची के लिए कपड़े खरीदने की बात कही थी।

‘मुझे नहीं पता था कि उसके मन में ऐसा प्लान था’

लक्ष्मी ने कहा कि उसकी इकलौती बेटी का जन्मदिन 17 अगस्त को था। उसका आरोप है कि पति ने जन्मदिन से पहले ही उसकी बेटी को यमुना में फेंक दिया।

महिला ने कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि रिंकू के मन में बच्ची को नुकसान पहुंचाने की योजना चल रही थी।

जीजा का दावा- अपराध आधारित वेब सीरीज देखता था आरोपी

आरोपी के बारे में लक्ष्मी के जीजा सौरभ ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रिंकू घर में कोई काम नहीं करता था और पढ़ाई के बहाने घर से बाहर निकल जाता था।

सौरभ के मुताबिक, रात में रिंकू किताब हाथ में रखता था, लेकिन मोबाइल पर अपराध आधारित वेब सीरीज देखता था। परिवार का आरोप है कि वह कई बार धमकी भी दे चुका था कि जब जान से मार देगा तो किसी को पता नहीं चलेगा।

वेब सीरीज से साजिश रचने का आरोप

परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि रिंकू ने अपराध आधारित वेब सीरीज देखकर ही पत्नी और बेटी को मारने की साजिश का तरीका सीखा। हालांकि, इस दावे की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और बच्ची की तलाश के लिए यमुना में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।