3

Recent News

UP Cabinet: 'बुजुर्ग माता-पिता को सताया तो..', 25 लाख स्टूडेंट को टैबलेट; जानिए Yogi कैबिनेट के बड़े फैसले..

UP Cabinet: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं, महिलाओं, छात्रों, बुजुर्गों, श्रमिकों…

YouTuber Accident UP: 7 लाख सब्सक्राइबर वाली यूट्यूबर 'छवि' की मौत; फोरलेन पर ट्रक से टकराई कार..

YouTuber Accident UP: उत्तर प्रदेश के हाथरस से बेहद दुखद खबर सामने आई है। हाथरस की रहने वाली 23 साल…

Sugar Price Update: सरकार के 2 बड़े कदम और चीनी के दाम में बड़ी गिरावट; 67 से 55 रुपये किलो हुई एक्स-मिल कीमत..

Sugar Price Update: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान आम लोगों के लिए राहत की खबर है। पिछले…

Pilibhit में चोरों का एनकाउंटर! ज्वैलरी की दुकान से उड़ाए थे लाखों के जेवर; मुठभेड़ में पीलीभीत पुलिस ने टांग में मारी गोली..
Crime News: सनसनीखेज! कोर्ट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार बदमाशों ने सिर में मारी गोली..

Crime News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर में सोमवार शाम करीब 6 बजे कोर्ट के सामने गोलीबारी की…

3

Recent News

UP Cabinet: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं, महिलाओं, छात्रों, बुजुर्गों, श्रमिकों…

YouTuber Accident UP: उत्तर प्रदेश के हाथरस से बेहद दुखद खबर सामने आई है। हाथरस की रहने वाली 23 साल…

Sugar Price Update: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान आम लोगों के लिए राहत की खबर है। पिछले…

Crime News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर में सोमवार शाम करीब 6 बजे कोर्ट के सामने गोलीबारी की…

Breaking News

YouTuber Accident UP: 7 लाख सब्सक्राइबर वाली यूट्यूबर ‘छवि’ की मौत; फोरलेन पर ट्रक से टकराई कार..

YouTuber Accident UP: 7 लाख सब्सक्राइबर वाली यूट्यूबर 'छवि' की मौत; फोरलेन पर ट्रक से टकराई कार..

YouTuber Accident UP: उत्तर प्रदेश के हाथरस से बेहद दुखद खबर सामने आई है। हाथरस की रहने वाली 23 साल की यू-ट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों सोमवार देर रात परिवार के साथ कार से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए निकली थीं। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में मां-बेटी की मौके पर मौत

बताया गया कि कार में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे में छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं छवि के पिता श्यामलाल, रिश्तेदार सूरजपाल और कार चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए बड़ौद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर ट्रक से टकराई कार

यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास हुआ। परिवार अर्टिगा कार से उज्जैन की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक कार को संभाल नहीं सका और कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को कार से बाहर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। दोनों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे के दौरान सारिका कार में बुरी तरह फंस गई थीं। उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

डॉक्टर ने मां-बेटी को मृत घोषित किया

एनएचएआई की एंबुलेंस से छवि और उनकी मां सारिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद लाया गया। यहां डॉ. विजेंद्र चूड़िहार ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं छवि के पिता श्यामलाल, रिश्तेदार सूरजपाल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल थे। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से हादसे के बारे में जानकारी ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अर्टिगा चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ समय तक फोरलेन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाथरस के महौखास गांव का रहने वाला है परिवार

छवि वार्ष्णेय का परिवार हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव का रहने वाला है। उनके पिता श्यामलाल की उम्र 54 साल है और वह किराना स्टोर चलाते हैं। परिवार में उनकी पत्नी सारिका (50), बेटी छवि वार्ष्णेय (23) और बेटा कान्हा (26) हैं।

परिवार के साथ उज्जैन जा रही थीं छवि

सोमवार रात श्यामलाल अपनी बेटी छवि, पत्नी सारिका, रिश्तेदार सूरजपाल और ड्राइवर सचिन के साथ कार से उज्जैन दर्शन के लिए निकले थे। परिवार को क्या पता था कि यह सफर इतना दर्दनाक हादसे में बदल जाएगा। मंगलवार सुबह रामाखेड़ी के पास हुई दुर्घटना ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

2021 में बनाया था YouTube चैनल

छवि के चेचेरे भाई सचिन वार्ष्णेय के मुताबिक, छवि बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं। उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की थी और पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं। उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था।

छवि ने साल 2021 में YouTube पर अपना चैनल शुरू किया था। शुरुआत में वह अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाया करती थीं। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और उनके चैनल की लोकप्रियता बढ़ती चली गई।

Lifestyle और Motivation से जुड़े वीडियो बनाती थीं

छवि वार्ष्णेय सोशल मीडिया पर मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और मोटिवेशन से जुड़े वीडियो बनाती थीं। शुरुआत में डेली लाइफ व्लॉग के बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े वीडियो भी बनाना शुरू किया। लगातार मेहनत के चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई।

YouTube पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर

छवि की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। उनके YouTube चैनल पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। इसके अलावा Instagram पर भी उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी और वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना करियर बना रही थीं।

परिवार भी हमेशा करता था सपोर्ट

छवि के सोशल मीडिया करियर में उनके परिवार का भी पूरा सहयोग था। परिवार ने उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। लेकिन उज्जैन दर्शन के लिए निकला यह सफर उनके परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक सफर बन गया।

एक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदलीं

23 साल की युवा YouTuber छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका की सड़क हादसे में मौत से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और शुरुआती जानकारी में कार के नियंत्रण से बाहर होने के बाद ट्रक से टकराने की बात सामने आई है।