3

Recent News

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

UP MLC Election 2026: 20 शहरों में हंगामा, सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रोए; बोले- जामा मस्जिद जाकर इस्लाम कबूल कर लूंगा!
3

Recent News

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

Crime News: बरेली में BJP नेता की सरेआम हत्या, बीच सड़क चाकू से गोदा; खाना खाने के बाद टहलने निकले थे..

Crime News: बरेली में BJP नेता की सरेआम हत्या, बीच सड़क चाकू से गोदा; खाना खाने के बाद टहलने निकले थे..

Crime News: बरेली में शुक्रवार देर रात भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त सचिन कश्यप खाना खाने के बाद घर से टहलने निकले थे। घर से करीब 500 मीटर दूर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें पकड़कर चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी बाइक से फरार हो गए। गंभीर हालत में सचिन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रात करीब 10:30 बजे हुआ हमला

यह वारदात बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में जिला मुख्यालय से करीब 2.5 किलोमीटर दूर हुई। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सचिन कश्यप घर से कुछ दूरी पर टहल रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, बाइक से भागे आरोपी

चाकू से हमला होने के बाद सचिन कश्यप ने चीख-पुकार मचाई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। लोगों को आता देखकर हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

खून से लथपथ मिले सचिन

घटना की जानकारी मिलते ही सचिन के परिजन मौके पर पहुंचे। वहां वह खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिवार ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कौन थे सचिन कश्यप?

मृतक की पहचान सचिन कश्यप (28) के रूप में हुई है। वह भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष थे। सचिन बरेली के मांझे वाली बगिया इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे और प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे।

परिवार में पत्नी और तीन बच्चे

सचिन के भाई सनी ने बताया कि सचिन की शादी हो चुकी थी। परिवार में उनकी मां गुड़िया देवी, पिता चंद्र प्रकाश, दो भाई और पांच बहनें हैं। सचिन के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी हैं। बच्चों के नाम महिमा (12), अरुणा (8) और शिवांश (4) बताए गए हैं।

खाना खाने के बाद टहलने निकले थे

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात सचिन ने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद करीब 10 बजे वह घर से टहलने के लिए निकले थे। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हमलावरों ने उन्हें निशाना बना लिया।

पहले से घात लगाकर बैठे थे हमलावर

परिवार का आरोप है कि हमलावर पहले से सचिन का इंतजार कर रहे थे। सचिन को देखते ही उन्होंने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर दिया।

पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई

हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। सचिन के भाई के मुताबिक, कुछ समय पहले उनका बाबू नाम के एक युवक से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।

समझौते के बाद भी दुश्मनी रखने का आरोप

भाई के मुताबिक, विवाद के बाद स्थानीय लोगों और जान-पहचान वालों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। हालांकि, परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग सचिन से दुश्मनी रखते थे और उन्होंने ही हत्या की।

परिजनों ने की आरोपियों के एनकाउंटर की मांग

सचिन के परिवार ने हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस बोली- आरोपियों की पहचान हो चुकी

सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाजपा नेता की हत्या से इलाके में हड़कंप

घर से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर भाजपा नेता की चाकू से हत्या किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे बताए जा रहे पैसों के विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।