3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

UP News: गणेश विसर्जन यात्रा पर हमला! 4 सेकेंड में मारे 3 बम, Video.. भगदड़ के बाद भक्तों को घेरा, लाठी-डंडों से पीटा..

UP News: गणेश विसर्जन यात्रा पर हमला! 4 सेकेंड में मारे 3 बम, Video.. भगदड़ के बाद भक्तों को घेरा, लाठी-डंडों से पीटा..

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। आरोप है कि फत्तेपुर गांव के पास हमलावरों ने महज 4 सेकेंड में 3 बम फोड़े और इसके बाद 2-3 राउंड फायरिंग की। धुआं फैलते ही यात्रा में भगदड़ मच गई। कुछ भक्त सड़क पर गिर गए, जिसके बाद करीब 15-20 हमलावरों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाइकों में भी तोड़फोड़ की गई। महिलाओं और बच्चों ने हमलावरों से बचने के लिए खेतों में कूदकर जान बचाई। इस दौरान कई बच्चों के पैरों में कांटे घुस गए। महिला समेत 4 लोगों के घायल होने की जानकारी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच में फायरिंग की बात गलत पाई गई है। मामले में एक आरोपी राहुल भदौरिया को गिरफ्तार किया गया है।

कानपुर में गणेश विसर्जन यात्रा पर हमला, भगदड़ के बाद मारपीट

घटना गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की है। बताया गया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए यात्रा सेन पश्चिम थाना क्षेत्र की नहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में विवाद हुआ और यात्रा को रोककर बवाल किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विसर्जन यात्रा के दौरान अचानक धुआं फैलता दिखाई दे रहा है।

बम फोड़ने से मची भगदड़

सामने आए 46 सेकेंड के वीडियो में गणेश विसर्जन यात्रा आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। आगे और पीछे बाइक सवार भक्त चल रहे हैं, जबकि बीच में पिकअप पर डीजे लगा हुआ है। भक्त गाने पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे हैं और कुछ युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं।

इसी दौरान डीजे के आगे बम फूटते दिखाई देते हैं। कुछ ही सेकेंड में चारों तरफ धुआं फैल जाता है और यात्रा में भगदड़ मच जाती है। भगदड़ के दौरान कुछ भक्त सड़क पर गिर जाते हैं।

इसके बाद आरोप है कि करीब 15-20 हमलावरों ने गिर चुके लोगों को घेर लिया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों पर बाइकों में तोड़फोड़ करने और उनकी चाबियां निकालने का भी आरोप है।

अब जानिए पूरा मामला

ट्रैक्टर रुकवाकर यात्रा को घेरने का आरोप

हनुमंत विहार की गल्ला मंडी केडीए कॉलोनी निवासी अर्पित शुक्ला ने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। अर्पित के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह अपने दोस्त अंश शर्मा उर्फ सुदामा और अन्य लोगों के साथ बाइक से गणेश प्रतिमा विसर्जित करने जा रहे थे।

उनके मुताबिक, यात्रा सेन पश्चिम थाना क्षेत्र की नहर की ओर जा रही थी। जब यात्रा फत्तेपुर गांव के पास पहुंची तो मोहल्ले के ही राहुल भदौरिया, शोभित सिंह राणा और उनके साथी वहां मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने सबसे आगे चल रहे प्रतिमा वाले ट्रैक्टर को रुकवा लिया।

अर्पित का दावा है कि इसके बाद करीब दो दर्जन लोगों ने विसर्जन यात्रा को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग और बमबाजी शुरू कर दी। धुआं फैलते ही लोग इधर-उधर भागने लगे।

लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट का आरोप

अर्पित के मुताबिक, भगदड़ के बीच हमलावरों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर अंश शर्मा, अर्पित शुक्ला, अविरल दुबे और मयंक उर्फ मोहित समेत अन्य लोगों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि हमलावरों ने बाइकों में भी तोड़फोड़ की और उनकी चाबियां निकाल लीं। घटना में बबली नाम की महिला के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

महिलाओं और बच्चों ने हमलावरों से बचने के लिए खेतों में कूदकर जान बचाई। इस दौरान कई बच्चों के पैरों में कांटे घुस गए। घटना में महिला समेत 4 लोगों के घायल होने की जानकारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की

बवाल की सूचना मिलते ही एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल और गुजैनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

पिछले विवाद को लेकर हमले का आरोप

अर्पित शुक्ला ने आरोप लगाया कि पिछले साल उसका शोभित सिंह राणा से विवाद हुआ था। उसके मुताबिक, इसके बाद शोभित अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसकर दो बार मारपीट कर चुका है।

अर्पित का कहना है कि इस मामले में हनुमंत विहार थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। आरोप है कि शोभित कई बार उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना चुका था, लेकिन उसने केस वापस नहीं लिया।

अर्पित के मुताबिक, इसी पुरानी खुन्नस में फत्तेपुर गांव में अपने मामा के घर रह रहे शोभित ने साथियों के साथ मिलकर गणेश विसर्जन यात्रा को निशाना बनाया। यह अर्पित की ओर से लगाया गया आरोप है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने फायरिंग की बात गलत बताई

साउथ डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जांच में फायरिंग की बात गलत पाई गई है।

पुलिस ने इस मामले में राहुल भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच में घटना के दौरान बमबाजी, मारपीट और तोड़फोड़ से जुड़े आरोपों के साथ-साथ पूरे विवाद की वजह को भी देखा जा रहा है।