3

Recent News

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

UP MLC Election 2026: 20 शहरों में हंगामा, सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रोए; बोले- जामा मस्जिद जाकर इस्लाम कबूल कर लूंगा!
3

Recent News

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

UP Viral Video: झांसी में छेड़छाड़ कर भाग रहा था युवक, लड़की ने 100 मीटर पीछा कर स्कूटी से गिराया; पैर छूकर मांगी माफी!

UP Viral Video: झांसी में छेड़छाड़ कर भाग रहा था युवक, लड़की ने 100 मीटर पीछा कर स्कूटी से गिराया; पैर छूकर मांगी माफी!

UP Viral Video: झांसी में छेड़छाड़ के आरोप के बाद एक युवती ने स्कूटी सवार युवक को करीब 100 मीटर तक दौड़ाकर पकड़ लिया। युवती ने आरोपी को चलती स्कूटी से खींचकर सड़क पर गिरा दिया और उसकी पिटाई करने लगी। इसी बीच युवती की एक महिला रिश्तेदार भी वहां पहुंच गई और उसने आरोपी को 5-6 थप्पड़ मार दिए। बाद में युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और उसने युवती के पैर भी छुए। घटना मंगलवार दोपहर प्रेमनगर इलाके में माल गोदाम रेलवे कॉलोनी की क्रॉसिंग के पास हुई। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

झांसी में छेड़छाड़ के आरोप के बाद युवती ने युवक को पकड़ा

बहन को लेने जा रही थी युवती

युवती के मुताबिक, वह झांसी के नई बस्ती की रहने वाली है और सीपरी बाजार की एक दुकान पर काम करती है। मंगलवार को वह स्कूटी से अपनी बहन को लेने जा रही थी। इसी दौरान उसकी बहन ने फोन करके बताया कि वह खुद आ जाएगी। इसके बाद युवती अपनी स्कूटी से वापस दुकान की ओर लौटने लगी।

क्रॉसिंग के पास तीन युवक जा रहे थे

युवती ने बताया कि जब वह प्रेमनगर इलाके में माल गोदाम रेलवे कॉलोनी की क्रॉसिंग के पास पहुंची, तो वहां से एक स्कूटी पर तीन युवक जा रहे थे। युवती का आरोप है कि स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे गाली दी और थप्पड़ भी मारा।

भाग रहे आरोपी को युवती ने 100 मीटर पीछा करके पकड़ा

स्कूटी से नीचे गिराकर करने लगी पिटाई

युवती के मुताबिक, घटना के दौरान एक महिला मोबाइल से वीडियो बना रही थी। जब वह महिला युवती से बात करने लगी, तभी आरोपी अपने दोनों दोस्तों के साथ स्कूटी से भाग निकला। इसके बाद युवती ने उसका पीछा किया और करीब 100 मीटर दूर जाकर आरोपी की कॉलर पकड़ ली।

युवती ने आरोपी को स्कूटी से नीचे गिरा दिया और उसकी पिटाई करने लगी। इसी दौरान उसकी महिला रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गई। उसने भी आरोपी के गाल पर 5-6 थप्पड़ मारे। घटना के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। उसने युवती के पैर भी छुए।

पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंपा

पिटाई के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती ने आरोपी को उसके हवाले कर दिया। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

आरोपी अजय ने छेड़छाड़ से किया इनकार

बोला- मैंने सिर्फ जल्दी जाने को कहा था

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम अजय बताया है। उसने अपना पता राजीव नगर, नगरा बताया। वहीं, आरोपी ने युवती के लगाए छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया है।

अजय का कहना है कि उसने छेड़छाड़ नहीं की, बल्कि सिर्फ जल्दी जाने के लिए कहा था। आरोपी ने यह भी दावा किया कि युवती ने अचानक अपनी स्कूटी उसके वाहन के सामने लगा दी थी, जिससे वह दुर्घटना का शिकार होते-होते बचा। फिलहाल, युवती के आरोपों और आरोपी के दावे के बीच मामले की जांच की जा रही है।

प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

परिवार की ओर से अभी शिकायत नहीं मिली

प्रेमनगर थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि घटना के बाद युवती अपने परिवार के साथ थाने आई थी। अभी परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। युवती की ओर से औपचारिक शिकायत मिलने और जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।