3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

पूर्व विधायक अजय कपूर की कलाई पर बंधी 1400 राखियां

कानपुर: हर साल की तरह इस बार भी कानपुर में पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा चार दिवसीय राखी महोत्सव का आयोजन किया गया। गोविंद नगर के संजय मैरिनो होटल में आयोजित इस महोत्सव का आयोजन बहन फाउंडेशन के बैनर तले किया गया। इस महोत्सव की शुरुआत पूर्व विधायक और समाजसेवी अजय कपूर द्वारा की गई थी। पहले दिन 1400 बहनों ने अजय कपूर की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया।

फूलों से हुआ स्वागत:
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही बहनों ने अपने भाई अजय कपूर का फूलों की वर्षा से स्वागत किया। इसके बाद सभी बहनों ने एक-एक करके अजय कपूर की कलाई पर राखी बांधी और तिलक लगाकर आरती उतारी। पहले दिन, कानपुर के निराला नगर, बर्रा गांव, नौबस्ता, पुरानी बस्ती, लव कुश बिहार, विश्व बैंक बर्रा, कर्रही, जूही राखी मंडी, किदवई नगर, और बारादेवी क्षेत्र से बहनों का आगमन हुआ था। बहनों ने राखी बांधकर अजय कपूर को आशीर्वाद दिया, और अजय कपूर ने रक्षा का वादा करते हुए सभी को उपहार भी दिए।

भाई-बहन के रिश्ते पर विचार:
अजय कपूर ने इस अवसर पर कहा कि भाई-बहन से मजबूत रिश्ता दुनिया में और कोई नहीं होता। उन्होंने कहा, “मेरी प्यारी बहनों का प्यार ही मेरी ताकत है और उनका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं अपनी बहनों के लिए हमेशा हाज़िर रहूंगा।” साथ ही, उन्होंने बहन फाउंडेशन के माध्यम से बहनों को सशक्त बनाने की शपथ ली, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में दूसरों की मदद कर सकें।

कार्यक्रम की झलकियां:
कार्यक्रम का संचालन एंकर दीक्षा चौधरी ने किया, जबकि गायिका श्रेया शर्मा ने अपने गीतों से सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर विमला वर्मा, सुनीता, सुमन, बीना पांडे, शशि दिवेदी, अरुणा तिवारी, मीना शुक्ला, शीला सिंह चौहान, सुनीता कुशवाहा, बीना देवी, शिखा कश्यप, नीलम माथुर, राम कुमारी सेन, दीप माला, पूजा राय, सुनीता यादव, फूलमती पासवान, सोनाली, सपना, शिवानी राय, करिश्मा भारती, राधा देवी, स्वाति बाथम, अनीता कुशवाहा, किरण गौतम, गुड़िया वर्मा, सरोजनी, रोशनी, पूजा देवी, रचना देवी, अनुपमा सचान, अन्नपूर्णा, भारती वर्मा, संजना बाल्मिकी, पिंकी, मीना देवी आदि बहने मौजूद थीं।और कई अन्य बहनें उपस्थित रहीं।