3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

अंबेडकर जयंती पर यूपी में भयंकर बवाल: भीड़ ने DSP, तहसीलदार सहित पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी, लगाई आग..
Fuel Price India: पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता है? कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन..

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: PM Modi और Donald Trump के बीच 40 मिनट बातचीत, बोले—“भारत के लोग आपको..”

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज मे दुष्कर्म कांड के आरोपी नवाब सिंह के भाई नीलू  यादव ने किया कोर्ट में सरेंडर

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के हाई प्रोफाइल मामले पर हर किसी की नजरें गढ़ी हुई हैं। इसी मामले में आज मंगलवार को नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म कांड के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब सिंह के भाई नीलू यादव (जिस पर घटना के साक्ष्यों को प्रभावित करने का आरोप है) ने पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताते चलें कि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता नबाब सिंह पर नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म करने की घटना में एक दिन पूर्व आई डीएनए रिपोर्ट से सिद्ध होना बताया गया था। वहीं घटना के बाद से ही फरार चल रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई नीलू पर भी घटना क्रम के साक्ष्य प्रभावित करने जैसे कई आरोप लगे थे। जिले के एसपी अमित कुमार आनंद ने नीलू की गिरफ्तारी पर जहां 7 पुलिस टीमें लगाई थीं, वहीं एसटीएफ भी उसकी तलाश कर रही थी।


बताते चलें कि, बीती 11/12 की रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर एक नाबालिक किशोरी ने नौकरी देने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। घटना के दौरान पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को उसी के कॉलेज से गिरफ्तार किया था। मौके पर नाबालिक किशोरी के अलावा उसकी बुआ को भी पकड़ा गया था। नबाब सिंह को पुलिस ने घटना के अगले दिन ही जेल भेज दिया था। जबकि घटना की सह आरोपी किशोरी की बुआ को भी किशोरी के बयान और उसके मां बाप की शिकायत पर घटनाक्रम में संलिप्तता पाते हुये चंद रोज बाद गिरफ्तार करके जेल भेजा था। हांलाकि, बुआ के मामले में कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल होने के बाद आगामी 7 सितंबर को कन्नौज न्यायालय में सुनवाई होनी है।

उपरोक्त घटना क्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब के भाई नीलू यादव को भी पुलिस में घटना में सह आरोपी बनाया था। नीलू पर घटनाक्रम के साक्ष्यों को प्रभावित करने जैसे कई आरोप हैं। नबाब और किशोरी की बुआ को जेल भेजे जाने के बाद पुलिस ने नीली यादव पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। अपनी गिरफ्तारी की खबर फैले ही नीलू यादव फरार हो गया था। नीलू के फरार होने के बाद एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस की 7 टीमें नीलू की तलाश में कटरी से लेकर कई इलाकों में लगातार दविश दे रहीं थीं। वहीं पुलिस ने नीलू की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। विगत दिनों एटीएफ को भी नीलू की तलाश में लगाया गया था। लेकिन इससे पहले कि पुलिस नीलू की तलाश करती, पुलिस को चकमा देते हुये नीलू यादव ने मंगलवार को कन्नौज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सूत्र बताते हैं कि नीलू सुबह साढ़े आठ बजे के करीब कोर्ट पहुंच गया था। वहीं वकीलों ने नीलू को सुबह सवा नौ बजे के करीब पाक्सो एक्ट कोर्ट में पेश भी कर दिया था। जानकारी के मुताबिक उपरोक्त घटनाक्रम के दौरान यहां पुलिस बल की मौजूदगी नहीं थी। सुबह 11 बजे के करीब नीलू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, इस खबर पर पुलिस बल मुस्तैद नजर आया। फिलहाल अब नीलू द्वारा कोर्ट में सरेंडर किये जाने के बाद पुलिस आगे क्या रणनीति अपनाती है, ए तो आने वाला समय बतायेगा।  नीलू यादव के कोर्ट में सरेंडर के बाद नीलू के वकील राकेश तिवारी ने मीडिया को बताया कि, नीलू पर पुलिस द्वारा लगाये गये आरोप गलत और मनगडंत हैं। अगर पुलिस ने नीलू पर 25 हजार रुपये के इनाम वास्तव में घोषित किया है, तो वो इनाम कोर्ट अथवा हमको दिया जाय। क्यों कि नीलू को कोर्ट में मेरे द्वारा पेश किया गया है।