3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

पिसे हुए सब्ज़ी मसालों में पेस्टिसाइड की मात्रा बढ़ाने और काला नमक उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से उधमियों की मुलाकात

देश मे पिसे हुए सब्ज़ी मसाले (spices) मे पेस्टीसाइड की निर्धारित मात्रा को कृषि उत्पाद के वास्तविक अनुपात के हिसाब से बढ़ाने व अन्य खाद्य प्रोडक्ट की जाँच लैब से कानपुर मे काला नमक को एक जिला एक उत्पाद मे शामिल करने, इसके उत्पादन के लिए आबादी से दूर ज़मीन देने, हिंदुस्तान सांभर साल्ट से रियायती दर मे सांभर साल्ट देने व प्रदूषण सहित अन्य सरकारी विभागों के उत्पीड़न से बचाने के लिए कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री चिराग पासवान से उनके दिल्ली स्थित मंत्रालय में मुलाक़ात कर वार्ता की और इन दोनों मामलो मे दो अलग अलग ज्ञापन सौपे। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने इन दोनों मामलो मे समय देने ले लिए कहते हुए आश्वासन दिया कि सब्ज़ी मसाले के उद्यमियों के मामले मे राहत देने व काला नमक उद्योग को बढ़ाने के लिए कार्य किया जायेगा।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात करते कृषि उत्पादन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य।

कानपुर और काला नमक को एक जिला एक उत्पाद में शामिल करने की रखी मांग

कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व मे देश मे पिसे हुए सब्ज़ी मसाले (spices)मे पेस्टीसाइड की निर्धारित मात्रा को कृषि उत्पाद के वास्तविक अनुपात के हिसाब से बढ़ाने व पेस्टीसाइडस की मात्रा अधिक पाए जाने के तहत भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये गए मुकदमो मे राहत देने और सब्ज़ी मसाला या अन्य खाद्य प्रोडक्ट की जाँच सरकारी लैब से निर्धारित मानको के तहत जाँच करने और देश मे 80 प्रतिशत काला नमक का उत्पादन करने वाला कानपुर मे काला नमक को एक जिला एक उत्पाद मे शामिल करने, इसके उत्पादन के लिए आबादी से दूर ज़मीन देने, हिंदुस्तान सांभर साल्ट से रियायती दर मे सांभर साल्ट देने व प्रदूषण सहित अन्य सरकारी विभागों के उत्पीड़न से बचाने के लिए केंद्रीय खाद्य मंत्री चिराग पासवान से उनके दिल्ली स्थित मंत्रालय मे मुलाक़ात की और उधमियों की समस्या से अवगत कराया |
  
इस कारण पाया जाता है मसालों में पेस्टिसाइड

वार्ता मे भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री को देश मे पिसे हुए मसाला( spices)उद्यमियों  की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक व औषधि प्रसाशन ने देश व कई प्रदेश मे पिसे हुए सब्ज़ी मसाले (spices) के सैम्पल लिए जिनमे विभाग की निर्धारित मात्रा 0.1 PPM से ज़्यादा पेस्टीसाइड की मात्रा पाई गई ज़बकि हमारे देश के किसान अपने कृषि उत्पाद की बुआई से कटाई के समय तक इसे कीड़े से बचाने के लिए पेस्टीसाइड की मात्रा का इस्तेमाल लगभग 15 बार करते है जो कि अपने उत्पाद का उत्पादन बढ़ाने के लिए उचित भी है और भारत सरकार द्वारा अधिकृत है,यही कृषि उत्पाद ज़ब मंडियो या बाजार मे आते है तब इनमे पेस्टीसाइड की कुछ मात्रा अवश्य पायी जाती है, जो कि रसोई मसाला की पिसाई के उपरांत पेस्टीसाइड पाया जायेगा ये विभाग की निर्धारित मात्रा से ज़्यादा होता है और जाँच मे मसाले के नमूनो मे पेस्टीसाइड की ज़्यादा मात्रा दिखाकर इन्हे अनसेफ़ बताते हुए फ़ैल किया जा रहा है और इसी आधार पर मुकदमे किये जा रहे है जो कि उचित नहीं है |कहा कि सरकारी लैब की बजाय मानको को विपरीत निजी लैब सब्ज़ी मसालो को पेस्टीसाइड की मात्रा के आधार पर अनसेफ़ बताते हुए फेल कर रहे है जिससे देश का मसाला उद्योग बुरी तरह प्रभावित ही रहा है | इसलिए देश मे पिसे हुए सब्ज़ी मसाले (spices)मे पेस्टीसाइड की निर्धारित मात्रा 0.1 PPM को कृषि उत्पाद के वास्तविक अनुपात को लेकर उसके हिसाब से बढ़ाने के साथ सब्ज़ी मसाला उद्यमियों पर उनके प्रोडक्ट मे पेस्टीसाइडस की मात्रा अधिक पाए जाने के तहत विभाग द्वारा किये गए मुकदमो मे राहत दी जाय |
 
देश का 80% काला नमक का उत्पादन करता है कानपुर

आगे कहा कि काला नमक उद्योग को देश मे बढ़ाने व इसका निर्यात बढ़ाने के लिए अवगत कराते हुए कहा कि पूरे देश मे कानपुर मे सबसे ज़्यादा काला नमक का उत्पादन व बिक्री होती है|ये काला नमक लघु उद्योग बस्तियों से दूर ग्रामीण क्षेत्र मे है  और कानपुर में पूरे भारत का लगभग 80% प्रतिशत काला नमक का उत्पादन किया जाता है।  इस काला नमक की आपूर्ति पूरे भारत वर्ष में डाबर, पताजलि, टाटा आदि कई बड़ी कंपनियों को एवं भारत के बाहर इन्डोनेशिया, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, जापान, अमेरिका जैसे कई देशों को निर्यात भी किया जाता है।काला नमक का प्रयोग सब्ज़ी मसालों, दवाओं एव पाचन क्रिया के लिये उपयोग होता है।

शहर के ये उधमी रहे मौजूद

खाद्य एवं प्रसंस्करण केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को ज्ञापन देते राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा व संगठन के पदाधिकारी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलने वालों मे प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के राष्ट्रीय युवा मंत्री विनायक पोद्दार, गोल्डी मसाले से नीरज शर्मा, काला नमक उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, विनीत मिश्र व राजेश मसाले के विजय सिंह आदि थे |