लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में स्थित ए ब्लॉक में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) की एसोसिएट प्रोफेसर, आयुषी शर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने जब यह घटना देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

सुसाइड नोट में आयुषी ने खुद को “साइको” बताते हुए लिखा, “मैं साइको हूं, इसलिए मैंने अपनी जिंदगी खत्म करने का निर्णय लिया है।” इस नोट में 11 सितंबर की तारीख लिखी हुई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना उसी दिन हुई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस सुसाइड नोट के साथ-साथ अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का भी परीक्षण कर रही है ताकि घटना के पीछे के असली कारणों का खुलासा हो सके।