3

Recent News

SIR Protest Update: राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसदों का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, SIR पर 11 नेताओं की याचिका दाखिल..

SIR Protest Update: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच टकराव सोमवार…

Pilibhit: छात्राओं का यौन उत्पीड़न, कांग्रेस सांसद पर 'No Party Action'; पीलीभीत में भाजपा महिला मोर्चा का जबरदस्त प्रदर्शन..

Pilibhit: जेएनयू में छात्राओं की शिकायतों को लेकर कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ शुरू हुआ विवाद अब…

Pilibhit News: किसानों का 209 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया? सपा नेता हेमराज वर्मा के पीलीभीत विधायक पर गंभीर आरोप..
Pilibhit News: पीलीभीत में बुजुर्ग महिलाओं की संपत्ति पर डॉक्टर पति-पत्नी का कब्जा? बेटे-बहू की मौत, 3 बच्चों की जिम्मेदारी..

Pilibhit News: पूरनपुर में करीब 70 और 66 साल की दो बुजुर्ग महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी…

Big News: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी और INDIA गठबंधन को मिलने से किया इनकार, अब 12 अक्टूबर का क्या प्लान?

Big News: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस सूर्यकांत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के…

3

Recent News

SIR Protest Update: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच टकराव सोमवार…

Pilibhit: जेएनयू में छात्राओं की शिकायतों को लेकर कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ शुरू हुआ विवाद अब…

Pilibhit News: पूरनपुर में करीब 70 और 66 साल की दो बुजुर्ग महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी…

Big News: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस सूर्यकांत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के…

Breaking News

Kannauj News : इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसी पोस्ट पर भड़के लोगों ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने की मामले में कार्रवाई

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

यूपी के कन्नौज जिले में इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसी पोस्ट करने वाले एक विशेष समुदाय के युवक के खिलाफ हिंदू समाज के लोग आक्रोशित हो उठे। युवक पर कार्यवाही को लेकर समाज के लोग बड़ी संख्या में ठठिया थाने पहुंचे, और थाने का घेराव करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग करते हुये जमकर नारेबाजी की।मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल के बीच पहुंची तिर्वा पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियंका गौतम के द्वारा कार्यवाही के आश्वासन पर आक्रोशित भीड़ का गुस्सा शांत कराया।  जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस अब पूरे मामले में विधिक कार्रवाई करने में लगी हुई है।
#थाने मे आक्रोशित भीड़
आपको बताते चलें कि ठठिया कस्बा निवासी तवीश पुत्र गुड्डू उर्फ आमीन ने  मोबाइल से इंस्टाग्राम पर कुछ धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट की हैं। इसमें कुछ पोस्ट जहां धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं, वहीं कस्बे के एक मंदिर की फोटो खींचने के बाद उसके ऊपर इस्लाम का झंडा भी युवक द्वारा लगाये जाने के अलावा मंदिर नहीं रहेगा, जैसे शब्द भी लिखे। उपरोक्त पोस्ट जब हिंदू समाज के लोगों के संज्ञान में आई,तो समाज के लोगों का आक्रोश चरम सीमा पर पहुंच गया। जिसके बाद मंगलवार की देर रात ठठिया के बिलंदापुर गांव निवासी आर्यन कटियार के साथ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ विशेष समुदाय के युवक पर कार्यवाही को लेकर थाने पहुंच गई।  आस-पास के लोग भी मामले की जानकारी पर थाना परिसर पहुंच गये। इस बीच आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी कर जय श्री राम के नारे लगाते हुये थाना परिसर को घेर लिया। मामले की सूचना पर सीओ तिर्वा प्रियंका वाजपेई भी पुलिस बल के साथ थाने पहुंची। यहां उन्होंने आक्रोशित भीड़ से बात की गई और इस दौरान  सीओ प्रियंका वाजपेयी ने आक्रोशित भीड़ को आरोपी की गिरफ्तारी और जेल भेजने का आश्वासन देने के बाद शांत किया, जिसके बाद धार्मिक भावनाएं आहत होने से आक्रोशित भीड़ शांत होकर अपने घरों को लौटी। पुलिस ने ग्रामीण आर्यन कटियार की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्रवाई को लेकर सीओ ने दी यह जानकारी 

पुलिस क्षेत्राधिकारी तिर्वा प्रियंका वाजपेई ने बताया कि दिनांक 17 सितम्बर 2024 थाना ठठिया में एक नावालिग लड़के द्वारा इंस्ट्राग्राम रील पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पड़ी लिखी। सूचना मिलने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।  अभियुक्त को अभिरक्षा में ले करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।