3

Recent News

पीलीभीत में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामला, 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच तेज, मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सख्त कार्रवाई की मांग

पीलीभीत में 7 वर्षीय हिन्दू बच्ची के साथ  66 वर्षीय मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट…

पीलीभीत में स्कूटी सवार महिला पर आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला, CCTV फुटेज वायरल, लोग दहशत में और प्रशासन पर उठे सवाल।

पीलीभीत में आवारा कुत्तों का आतंक: चलती स्कूटी सवार युवती पर खतरनाक हमला, CCTV फुटेज देखकर कांप उठेंगे रोंगटे शहर…

पूरनपुर में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का जोरदार विरोध-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन।

महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन जनता की आवाज…

US-Iran Deal Explained: 107 दिन बाद खत्म हुआ युद्ध, 14 सूत्रीय समझौते में किसकी जीत, किसका फायदा? जानिए प्रतिबंधों और परमाणु डील का पूरा गणित

107 दिनों के युद्ध  के बाद समझौते की राह तय: 14 सूत्रीय अमेरिका-ईरान डील में किसकी कितनी जीत, किसकी कितनी…

कैंची धाम स्थापना दिवस: जानिए नीम करौली बाबा की दिव्य कृपा, हनुमान भक्ति और चमत्कारों की गाथा जिसने लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को अटूट बनाया

बाबा नीम करौली महाराज: प्रेम, सेवा और कृपा की अमर गाथा जब-जब भक्ति, करुणा और ईश्वर-समर्पण की चर्चा होती है,…

3

Recent News

पीलीभीत में 7 वर्षीय हिन्दू बच्ची के साथ  66 वर्षीय मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट…

पीलीभीत में आवारा कुत्तों का आतंक: चलती स्कूटी सवार युवती पर खतरनाक हमला, CCTV फुटेज देखकर कांप उठेंगे रोंगटे शहर…

महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन जनता की आवाज…

107 दिनों के युद्ध  के बाद समझौते की राह तय: 14 सूत्रीय अमेरिका-ईरान डील में किसकी कितनी जीत, किसकी कितनी…

बाबा नीम करौली महाराज: प्रेम, सेवा और कृपा की अमर गाथा जब-जब भक्ति, करुणा और ईश्वर-समर्पण की चर्चा होती है,…

Breaking News

आधुनिक आत्मनिर्भर भारत में महात्मा गाँधी के विचारों का योगदान,गोष्ठी का हुआ आयोजन

Kanpur news: डीबीएस कालेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा ‘आधुनिक आत्मनिर्भर भारत में महात्मा गाँधी के विचारों का योगदान’ विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया।राजनीति विज्ञान पर मुख्य वक्ता डॉ. वैभव द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर जागरण कॉलेज कानपुर ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि गाँधी जी एवं विनोबा भावे द्वारा प्रतिपादित सर्वोदय की अवधारणा से ही आत्मनिर्भरता की संकल्पना पूरी की जा सकती है। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि गाँवो में कुटीर उ‌द्योगों की स्थापना पर सरकारों द्वारा विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। क्योंकि देश की 80% जनता गाँव में निवास करती है। गाँव में निवास करने वाली जनता स्वंय आत्मनिर्भर हो जायगी तो भारत देश स्वंय आत्मनिर्भर हो जायेगा।

डीबीएस कालेज महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी।

गोविंदनगर स्थित डीबीएस कालेज महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० आर० के० त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास सर्वोदय की अवधारणा में निहित है। वर्तमान समय में जरूरत इस बात की है कि प्रचार पर अधिक ध्यान न देकर इस संकल्पना को पूरा करने के लिए ठोस और व्यवस्थित कदम उठने की जरूरत है किसी भी राष्ट्र को सर्वोपरि तभी बनाया जा सकता है जब उसमें रहने वाले लोग आत्मनिर्भर हो आत्मनिर्भर होना प्रत्येक व्यक्ति व समाज का सपना होता है।डॉ. शिखा सक्सेना जी ने भी अपने विचारों से छाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी पुरुषों व महिलाओं को एक साथ सशक्त व स्वावलम्बी बनाना चाहते थे। उनकी दृष्टि में महिलाये पुरुषों के समान मानसिक क्षमता के साथ साथ पुरुषों की साथी भी थी। इसलिए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए उनके हाथों में चरखा दिया गया। जिससे व स्वावलंबी बनकर अपना जीवन बेहतर बना सके। वहीं अंत में डॉ. प्रीति सिंह जी ने अपने विचारों के माध्यम से छात्रों को संदेश दिया कि एक भारतवासी होने के नाते प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अधिकाधिक वस्तुएं उत्पादन करे व उपभोग करे। तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करे। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया व अपने अपने विचार प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रोफेसर के. के. श्रीवास्तव जी ने मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।