3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

उत्पीड़न के विरोध में उतरे व्यापारी

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह, प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, महानगर युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र व दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी के नेतृत्व मे किसानों से क्रय किये गए कोल्ड स्टोरेज मे रखे कृषि उत्पादों की सैम्पलिंग व सीज़र की कार्यवाही करने के विरोध मे,दीपावली के त्यौहार मे व्यापारियों उद्यमियों को जाँच के नाम पर परेशान व उत्पीड़न न करने, उत्पीड़न करने वाले अधिकारियो की भी जाँच करने और भविष्य मे खडे कृषि उत्पादों की जाँच न करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के जिला अभिहित अधिकारी संजय प्रताप सिंह को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और वार्ता मे कोल्ड स्टोरेज मे जाँच व सैम्पलिंग के दायरे से बाहर के सीज़ किये गए माल को रिलीज़ करने की मांग की|वार्ता मे तय हुआ कि कोल्ड स्टोरेज मे फेल सैम्पल मे जाँच के लिए पुनः अपील की जायेगी|वार्ता मे जिला अभिहित अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने कोल्ड स्टोरेज मे जाँच के दायरे से बाहर माल को दो तीन दिन मे रिलीज करने का आश्वासन दिया|वार्ता मे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र नेभारतीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (फ़ूड विभाग )के अभिहित अधिकारी से कहा कि कुछ दिनों से खाद्य पदार्थ (खाने पीने की सभी वस्तुओ )मे किसी भी खडे कृषि उत्पाद या अन्य खडे खाद्य पदार्थों पर सैम्पलिंग के नाम पर व्यापारियों का मानसिक व वास्तविक उत्पीड़न कर रहा है।

पिछले हफ्ते सीज हुआ था माल

पिछले रविवार 6 अक्टूबर को कानपुर के एक कोल्ड स्टोरेज मे कुछ व्यापारियो को बुलाकर खडे कृषि उत्पाद (किसानो से आया खड़ा माल )पर सैम्पलिंग करने के साथ उनका माल सीज़ कर दिया था और अब विभाग द्वारा जानकारी दी जा रही है कि सीज़न की शुरुआत मे ख़राब न होने के लिए किसानों से खरीदे गए खडे कृषि उत्पाद खराब न होने के लिए कोल्ड स्टोरेज मे रख दिए गए थे इनमे से कुछ सैम्पल फेल हो गए है।आगे कहा कि ज़ब कोल्ड स्टोरेज मे भी माल ख़राब हो जाएगा तो कृषि उत्पाद से जुडा व्यापारी अपना माल ख़राब न होने व सुरक्षित रखने के लिए कहा रखेगा।
आगे कहा कि आगे दीपावली त्योहार के पहले इस विभाग के अधिकारी व्यापारियों व उद्यमियों को परेशान न करने के साथ उनका उत्पीड़न न करे|यह भी कहा कि किसानों से क्रय किये गए कोल्ड स्टोरेज मे रखे कृषि उत्पादों की पुनः सैम्पलिंग की जाय व दीपावली के त्यौहार मे व्यापारियों उद्यमियों को जाँच के नाम पर परेशान न करके उनका उत्पीड़न न किया जाय और उत्पीड़न करने वाले अधिकारियो की मंशा की भी जाँच की जाय।वार्ता मे महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह नेकहा कि भविष्य मे महानगर मे कही भी किसानों से खरीद किये कोल्ड स्टोरेज मे रखे खडे कृषि उत्पादों की जाँच या सैम्पलिंग न की जाय और व्यापारियों उद्यमियों का उत्पीड़न न किया जाय।
    

प्रमुख व्यापारी रहे मौजूद

वार्ता मे संगठन के प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, महानगर युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र व दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी ने कहा कि कानपुर महानगर मे व्यापारियों उद्यमियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और अगर आवश्यकता हुई तो विभाग के खिलाफ सड़को पर उतरा जायेगा |वार्ता व ज्ञापन देने वालों मे महानगर महामंत्री राजकुमार भगतानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता राजू व अब्दुल वहीद,युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा,टास्क फ़ोर्स संयोजक पवन गौड़,उपाध्यक्ष अनुराग साहू,अशफाक अहमद,के के गुप्ता,आनंद ओमर,विक्की मूरजानी व विनोद शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, मोहित तिवारी,सलीम खान,हर्ष तिवारी,कुंज बिहारी गुप्ता, शंकर लाल राठौर, आलोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, अनिल अवस्थी, मनीष भवानी,अमित आनंद, सोनू मौर्य, सूरज तिवारी, अमित गुप्ता, ऋषभ गुप्ता,रमेश अग्रहरी,घनश्याम गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, रिंकू सर्राफ, सन्नी रामचंदानी आदि थे |