3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

Etawah: तालिबानी हैवानियत या गुरु का क्रूर रूप — एक दिल दहला देने वाली घटना

इटावा के स्कूल में प्रधानाध्यापक की बर्बरता से सहमी छात्रा, BSA ने तत्काल किया सस्पेंड – पूरे जिले में मचा हड़कंप!

Etawah: शिक्षा का मंदिर बना अत्याचार की जगह!

इटावा जनपद में एक प्रधानाध्यापक ने तालिबानी तरीके से छात्र को दी क्रूर सजा, छात्रा के मुंह में जबरन ठूंसा गया गुटखा और बीड़ी – शिक्षकों की गरिमा को किया शर्मसार

इटावा जिले के उसराहा क्षेत्र के नगला गंगे गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में जो कुछ हुआ, उसने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया। बच्चों को पढ़ाने वाले एक प्रधानाध्यापक ने जिस हैवानियत का प्रदर्शन किया, उसने “गुरु” शब्द को शर्मिंदा कर दिया। स्कूल के ही एक छात्र और कई छात्राओं ने प्रधानाध्यापक सुनील कुमार के खिलाफ अत्याचार, दुर्व्यवहार और अश्लीलता जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

Etawah: स्कूल में एक प्रधानाध्यापक ने छात्र को दी तालिबानी सजा, गुटका और सिगरेट जबरन मुंह में डाला। BSA ने तत्काल किया निलंबित, जांच शुरू।
#image_title

Etawah: पानी मांगने पर टूट पड़ा राक्षसी गुस्सा

कक्षा 9 के छात्र शिवा ने किया खुलासा – “सिर्फ पानी मांगने पर मुझे बेरहमी से पीटा, नाखून से चेहरा नोंचा और फिर जबरन मुंह में ठूंसा गुटखा और बीड़ी”

छात्र शिवा ने बताया कि बुधवार को उसने प्रधानाध्यापक से केवल पानी पीने की अनुमति मांगी थी, जो उसे भारी पड़ गई। सुनील कुमार गुस्से से आगबबूला हो उठे और उसकी पिटाई शुरू कर दी। शिवा के चेहरे पर नाखून से हमला किया गया, आंखों में मारा गया और जब वह बेहोश हो गया तो उसके मुंह में बीड़ी और गुटखा जबरन डाल दिया गया। जैसे-तैसे शिवा ने स्कूल की बाउंड्री फांदकर जान बचाई और गांववालों को घटना की जानकारी दी।

Etawah: छात्राओं के साथ भी बुरा व्यवहार – कराया नृत्य!

स्कूल की छात्राओं का आरोप – “कमरे में ले जाकर कराते थे डांस, बर्ताव में थी अश्लीलता”

स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने खुलकर बताया कि सुनील कुमार न सिर्फ लड़कों के साथ बर्बरता करते हैं बल्कि लड़कियों के साथ भी अनुचित व्यवहार करते हैं। वे छात्राओं को कमरे में ले जाकर नाचने के लिए मजबूर करते थे। यह आरोप सुनते ही पूरा गांव सन्न रह गया।

बेल्ट लेकर पहुंचा था प्रधानाध्यापक – ग्रामीणों को दी धमकी

जब पीड़ित छात्र शिवा गांव पहुंचा और लोगों को आपबीती सुनाई, तो गांव के लोग स्कूल पहुंचे। वहां देखा कि प्रधानाध्यापक बेल्ट लेकर खड़ा था और ग्रामीणों को धमकी दे रहा था कि “जिसने भी कुछ कहा, उसे पीट दूंगा।” प्रधानाध्यापक की दबंगई इस कदर थी कि उसे किसी कानून या प्रशासन का कोई भय नहीं था।

बीएसए ने तुरंत की कार्रवाई, पुलिस हिरासत में प्रधानाध्यापक

जैसे ही मामला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार तक पहुंचा, उन्होंने संज्ञान लेते हुए तत्काल सुनील कुमार को निलंबित कर दिया। डॉ. कुमार ने मीडिया से कहा कि –
“ग्रामीणों की शिकायतें गंभीर हैं, आरोपी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। जांच टीम गठित कर दी गई है और दोष सिद्ध होने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”

इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया गया है।

क्या शिक्षा विभाग में छुपे हैं और भी ऐसे हैवान?

इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है –

क्या ऐसे लोग स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लायक हैं?

क्या जिला प्रशासन स्कूलों में मनोवैज्ञानिक और नैतिक जांच करेगा?

क्या छात्राओं की सुरक्षा अब शिक्षकों से भी खतरे में है?

इस खबर से जुड़े जरूरी सवाल:

क्या सिर्फ निलंबन ही काफी है या ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जरूरत है?

क्या स्कूलों में महिला कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति होनी चाहिए?

क्या बच्चों को स्कूलों में सुरक्षा देने का भरोसा शिक्षा विभाग दे सकता है?

 यह सिर्फ एक मामला नहीं, शिक्षा तंत्र में छुपी उस दरार की झलक है, जो कब फटकर तबाही मचा दे — कहा नहीं जा सकता। जब शिक्षक हैवान बन जाए, तो बच्चों की मासूमियत की रक्षा कौन करेगा?

World Rangers Day: भारत के वीर वनकर्मियों को सलाम, पढ़िए IFS अधिकारियों ने क्या कहा