3

Recent News

Commonwealth Games 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर में भारत को दिलाया पहला मेडल..

Commonwealth Games 2026: भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश…

Rahul Gandhi ने संसद में मचा दिया बवाल; 'IDIOT' बोलते ही भड़की BJP! रिजिजू बोले- माफी मांगो, पेपर लीक BILL पर हंगामा..

Rahul Gandhi: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की…

Pilibhit में होश उड़ाने वाला मामला! जिसकी नहर में ढूंढते रहे लाश, वो दूसरे शहर में कर रहा था नौकरी.. पुलिस के साथ खेला खेल!

Pilibhit: कभी-कभी हकीकत किसी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा हैरान करने वाली होती है। पीलीभीत में भी कुछ ऐसा ही…

Plastic Currency: भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट! ₹10 और ₹20 की करेंसी का बदलेगा रूप, RBI करेगा बड़ा ट्रायल..

Plastic Currency: भारतीय करेंसी जल्द ही एक नए बदलाव से गुजर सकती है। बाजार में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलीमर…

Shocking Crime: पडोसी के घर मिला ज्वेलर व्यापारी के 10 वर्षीय पोते का शव, CCTV ने खोला चौंकाने वाला राज..

Shocking Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई एक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार…

3

Recent News

Commonwealth Games 2026: भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश…

Rahul Gandhi: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की…

Pilibhit: कभी-कभी हकीकत किसी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा हैरान करने वाली होती है। पीलीभीत में भी कुछ ऐसा ही…

Plastic Currency: भारतीय करेंसी जल्द ही एक नए बदलाव से गुजर सकती है। बाजार में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलीमर…

Shocking Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई एक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार…

Breaking News

Balrampur: मूक-बधिर युवती से सामूहिक दरिंदगी, योगी पुलिस ने बना दिया लंगड़ा

बलरामपुर में मूक-बधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म — योगी सरकार की सख्ती और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों पर नकेल अब दोनों  जेल में

Balrampur: बलरामपुर की धरती पर एक ऐसी शर्मनाक वारदात ने जन्म लिया जिसने पूरे जिले को हिला दिया, लेकिन  अपराधियों को लगा कि वे बच निकलेंगे — पर उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि वे योगी सरकार और बलरामपुर पुलिस के शिकंजे में हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं’ के सिद्धांत को साकार करते हुए, पुलिस ने सिर्फ़ चार दिन में मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को न केवल पकड़ लिया, बल्कि मुठभेड़ में उन्हें वही सज़ा दी जो वे डिज़र्व करते थे — एक को गोली, दूसरे का पैर टूटा और अब दोनों दुष्कर्मी  सलाखों के पीछे पहुँच हुके हैं।

Balrampur: मौसी के घर से लौटते वक्त हुई दरिंदगी

यह वारदात बलरामपुर जिले के थाना देहात क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके की है। 21 वर्षीय मूक-बधिर युवती अपनी मौसी के घर से वापस लौट रही थी। रास्ते में अचानक बाइक पर सवार दो युवक उसके सामने आ गए। इनमें से एक अंकुर वर्मा, युवती को पहले से जानता था। पहचान का फायदा उठाकर उसने युवती को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया। इस समय तक युवती को अंदाज़ा भी नहीं था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है।

इस तरह से दिया गया घिनौने अपराध को अंजाम 

अंकुर वर्मा के साथ मौजूद दूसरा युवक हर्षित पाण्डेय पहले से ही शराब के नशे में धुत था। दोनों ने रास्ते में शराब भट्ठी पर शराब पी, फिर युवती को बहादुरपुर के पास स्थित श्मशान घाट के कमरे में ले गए। वहां, दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए, उन्होंने मूक-बधिर युवती की अस्मिता को तार-तार कर दिया। यह पूरी घटना उस युवती के लिए एक ऐसा सदमा बन गई जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी।

Balrampur: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

घटना के बाद युवती बदहवास हालत में सड़क पर दौड़ती नजर आई। आसपास के लोगों ने इस नज़ारे का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल गया। वीडियो वायरल होते ही पूरे जिले में आक्रोश की लहर दौड़ गई। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग करने लगे।

Balrampur: पीड़िता के भाई ने दी तहरीर, दर्ज हुआ मुकदमा

जब पीड़िता घर पहुंची, तो परिवार वालों को पूरी घटना का पता चला। युवती के भाई ने तुरंत कोतवाली देहात में लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसपी विकास कुमार ने चार विशेष टीमों का गठन किया, जिन्हें आरोपियों को हर हाल में पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया।

नेपाल भागने से पहले घेराबंदी

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में हैं और श्रावस्ती बॉर्डर के पास शंकरपुर में छिपे हुए हैं। बिना समय गंवाए, पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस ने दबिश दी, दोनों आरोपी बाइक से भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ में मिली सजा

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हर्षित पाण्डेय के पैर में गोली लगी, जबकि अंकुर वर्मा भागते समय पत्थर से टकराकर गिर पड़ा और उसका पैर टूट गया। दोनों को मौके पर ही काबू में कर लिया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Balrampur: पुलिस के हाथ लगे पुख्ता सबूत

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हर्षित पाण्डेय के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और एक बाइक बरामद की। ये सबूत साफ़ तौर पर यह साबित करते हैं कि दोनों आरोपी न केवल अपराधी मानसिकता के थे, बल्कि घटना के बाद हथियारबंद होकर भागने की योजना बना चुके थे।

योगी सरकार की सख्ती से अपराधियों में खौफ

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। बलरामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपियों को पकड़ा, बल्कि उन्हें ऐसा सबक भी सिखाया जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। जिले के लोगों में इस कार्रवाई के बाद पुलिस पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

Balrampur: समाज के लिए चेतावनी और सबक

यह घटना केवल एक पीड़िता की कहानी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक सबक है। संदेश साफ़ है —  महिला की अस्मिता पर हाथ डालने वाले को यूपी पुलिस किसी भी हालत में बख्शेगी नहीं। अपराधियों को जेल में सड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं मिलेगा।

बलरामपुर: सपा नेता के अस्पताल के ICU में महिला से दुष्कर्म, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा