3

Recent News

Noida Protest: पुलिस का बड़ा खुलासा! हिंसा भड़काने में पाकिस्तानी कनेक्शन, VPN के जरिए छिपाई पहचान

Noida Protest: नोएडा में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ा दावा किया है। जांच में सामने आया है कि…

Crime Petrol के एपिसोड जैसी वारदात! बर्खास्त सिपाही ने भिखारी को ज़िंदा जलाकर मारा, वजह होश उड़ा देगी..

Crime Petrol: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बर्खास्त सिपाही…

UP News: एम्बुलेंस में पहले ऑक्सीजन खत्म हुई, फिर पेट्रोल भी खत्म हुआ.. युवक की मौत से बवाल, तोड़फोड़..

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एंबुलेंस की…

पीलीभीत में गेहूं क्रय केंद्र से अनुपस्थित रहने पर प्रभारी अचल सिंह निलंबित। किसानों को हो रही परेशानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन।

गेहूं खरीद केंद्र से फरार प्रभारी पर गिरी गाज! प्रशासन का कड़ा एक्शन, निलंबन से मचा हड़कंप लापरवाही नहीं होगी…

बड़ी खबर: Delhi IGI Airport पर SpiceJet और Akasa Air के विमान टकराए, आखिर गलती किसकी? देखें वीडियो..

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब दो…

3

Recent News

Noida Protest: नोएडा में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ा दावा किया है। जांच में सामने आया है कि…

Crime Petrol: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बर्खास्त सिपाही…

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एंबुलेंस की…

गेहूं खरीद केंद्र से फरार प्रभारी पर गिरी गाज! प्रशासन का कड़ा एक्शन, निलंबन से मचा हड़कंप लापरवाही नहीं होगी…

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब दो…

Breaking News

“दबंगों” से हार चुका है “शकुंतला देवी” का “परिवार” – जानिए “खौफ” की एक झलक

रिपोर्ट – सर्वेश शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – किसी ने सच ही कहा है कि दुनिया में ज्यादा सीधा भी नहीं होना चाहिए और अगर होना भी चाहिए तो कानून की जानकारी होना उसको सबसे बड़ी ताकत देता है। कुछ ऐसा ही किया है कानपुर के एक गांव में रहने वाले परिवार ने, जिसके ऊपर प्रधान के दबंग भतीजों ने कहर बरपाया था। जिसकों लेकर पूरा परिवार डरा सहमा सा हुआ था। फिर परिवार एक एक सदस्य ने हौसला अफजाई दिखाते हुए दबंगों का एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो परिवार के मुखिया ने क्षेत्रीय थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन क्षेत्रीय थाने की पुलिस प्रधान के भतीजों पर कार्रवाई करने में आनाकानी करने में जुटी हुई है। जिसके अंत में अब उस परिवार को पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों पर भरोसा है। 
 
जानिए दबंगई की दांस्ता  
 
आपको बताते चलें कि जिस पीड़ित परिवार की बात कर रहे हैं वह कानपुर जिले के क्षिण के रेउना थाना क्षेत्र के कटरी गांव का रहने वाला है। जहां के प्रधान प्रहलाद सिंह है। प्रधान का इतना दबदबा है कि उनके आगे किसी की नहीं चलती है। वहीं प्रधान के भतीजे अपने चाचा के वो बाहुबली हैं जो गांव पर अपना जलवा बिखेरे रहते है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक पीड़ित परिवार की शकुंतला देवी का वो प्रार्थना पत्र बोल रहा है जो उन्होंने पुलिस को दिया हुआ है। फरियादी शकुंतला देवी की माने तो प्रधान के दबंग भतीजों ने उसके पति और बच्चों की पिटाई की थी। जिसको लेकर शकुंतला देवी ने रेउना थाने में न्याय की गुहार लगाई लेकिन उल्टा उन्ही के पति को थाने में बैठा लिया गया। 
 
उच्चाधिकारियों से है भरोसा 
 
पुलिस की इस कार्यशैली से घबराई शकुंतला देवी अभी भी कानून पर भरोसा जताए हुई है और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की तरफ न्याय के लिए निहार रहीं हैं। अब देखना है कि क्या शकुंतला देवी को न्याय मिलता है या फिर दबंग अपनी दबंगई पर इसी तरह उतारू बने रहते हैं।