3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kanpur News: अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यभार को लेकर रखी यह मांग

कानपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ कानपुर नगर ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित था जिसे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम को सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने कृषि विभाग के कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार और अतिरिक्त जिम्मेदारियों के संबंध में अपनी चिंता व्यक्त की।

पढ़िए संघ की प्रमुख मांग 

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कृषि विभाग के समस्त तकनीकी कर्मचारी पहले से ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फैमिली आईडी, फार्मर्स रजिस्ट्री, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नमामि गंगे, कृषि यंत्रीकरण, समयानुसार बीज वितरण और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसके बावजूद हाल ही में भारत सरकार की योजना डिजिटल क्रॉप सर्वे (एग्री स्टेट) का कार्य भी उन्हीं पर सौंपा गया है।

पदाधिकारियों ने कहा कुछ ये 

तकनीकी कर्मचारियों का कहना है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश द्वारा इस सर्वे का संपूर्ण कार्य प्राइवेट एजेंसी के साथ-साथ कृषि विभाग के कार्मिकों से भी कराने का निर्देश दिया गया है। कर्मचारियों का मानना है कि यह कार्यभार अनावश्यक रूप से कृषि विभाग के तकनीकी कर्मचारियों पर डाला जा रहा है, जिससे उनकी नियमित जिम्मेदारियां प्रभावित हो रही हैं।

मौजूद रहे संघ के लोग 

इस संदर्भ में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी और मंडल मंत्री डॉ. आलोक यादव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संघ कार्यकारिणी के मंत्री श्री संतोष सचान, उपाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, अनिल कुमार, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली के जिला अध्यक्ष डॉ. सुनील सिंह सहित रणधीर सिंह, अजीत सिंह चौहान, राहुल कुमार, श्यामलाल, अजय सागर, धीरेंद्र कुमार, श्रीमती शिवानी, प्राची और शिव सिंह रामनरेश सहित अनेक तकनीकी सहायक शामिल हुए।

संघ ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया तो वे आगे आंदोलन की राह भी अपना सकते हैं। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार से यह अपेक्षा की है कि कृषि विभाग के तकनीकी कर्मचारियों को केवल उनकी मूल जिम्मेदारियों में ही लगाया जाए ताकि किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर और सही तरीके से पहुंच सके।