3

Recent News

Rakshabandhan 2026 कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा विधि..

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: जिसका कर दिया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटा.. शांति पाठ के दिन सामने खड़ा मुर्दा देख लोग हैरान!

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: डीएम ने एनसीओआरडी बैठक में नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई, बॉर्डर निगरानी और स्कूलों में जागरूकता अभियान के निर्देश दिए।

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: फिर शुरू होगा CJP का आंदोलन, दी चेतावनी.. कहा - "छात्रों की गिरफ्तारी नहीं रुकी तो.."

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: आगरा के ताजमहल में कोरियन महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, एक घंटे तक दर्द से रोती रही, नहीं मिली एंबुलेंस..

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

3

Recent News

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

Breaking News

 पीलीभीत सहित पूरे भारत में बांग्लादेश में हो रहीं हिंदुओं की हत्याओं के खिलाफ उबाल, हिंदू महासभा ने किया पुतला दहन, केंद्र सरकार से की देश से बांग्ला देशी मुसलमान भगाओं की मांग

पीलीभीत: बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं और अत्याचारों के खिलाफ उबाल, संगठनों ने किया पुतला दहन और जोरदार विरोध प्रदर्शन तेज।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की खुली पोल: एक और हिंदू युवक की हत्या, फिर जली लाश — यह कोई नई कहानी नहीं, बल्कि दशकों से चली आ रही दर्दनाक सच्चाई!

रॉकेट पोस्ट भारत  डेस्क। अजय देव वर्मा 

दक्षिण एशिया को हिलाने वाली घटना—भारत से लेकर पीलीभीत तक भड़का आक्रोश

बांग्लादेश में हिंदुओं के खून से इतिहास आज भी सना हुआ है—और दुखद बात यह है कि यह सिलसिला अभी भी जारी है। एक बार फिर एक हिंदू युवक की हत्या ने पूरे दक्षिण एशिया को झकझोर दिया है। मयमनसिंह जिले के भालुका में 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को भीड़ ने ईशनिंदा का आरोप लगाकर पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसकी लाश को सरेआम जलाकर दुनिया को दिखा दिया कि बांग्लादेश में कानून, न्याय और मानवता किस हद तक खोखली हो चुकी है।

यह घटना भयावह है, लेकिन अचरज नहीं, क्योंकि यह हिंसा का पहला मामला नहीं—बल्कि हिंदुओं पर दशकों से जारी अत्याचार का ताजा अध्याय है।
दूसरी ओर, बांग्लादेश में हो रहे इन अत्याचारों के खिलाफ भारत के कई राज्यों के साथ-साथ पीलीभीत में भी गुस्सा उबल पड़ा है, जहाँ संगठनों ने सड़क पर उतरकर खुला विरोध दर्ज कराया।

आइए अब आपको बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं और अत्याचारों पर, पूरे भारत सहित पीलीभीत में हुए विरोध प्रदर्शनों का विस्तृत घटनाक्रम बताते हैं। 

भीड़ की दरिंदगी: हिन्दू की हत्या, अपमान और लाश को सरेआम लटककर आग लगाना —मानवता का अंत?

मयमनसिंह के इस गांव में दीपू को भीड़ ने घर से खींचकर बाहर निकाला, घंटों पीटा, पेड़ से बांधा व उसके बाद उसे जला दिया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन बहुत देर बाद—जितनी देर में एक युवक अपनी आखिरी सांस ले चुका था और भीड़ अपनी ‘नफरत की आग’ पूरी कर चुकी थी।

जांच में साफ हुआ कि ईशनिंदा का कोई सबूत नहीं मिला। यह हत्या महज कट्टरता, अफवाह और धार्मिक उन्माद का नतीजा थी।

बांलादेश में यह पहला मामला नहीं…हिंदुओं की हत्या की लंबी सूची है

भारत और दुनिया की कई मानवाधिकार रिपोर्टें इस बात को बार-बार उजागर कर चुकी हैं कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय लगातार भय, हिंसा और असुरक्षा के साये में जी रहा है।

कुछ बड़े और क्रूर मामले—

1. 2021 दुर्गा पूजा दंगे
कुमिल्ला से चटगांव तक हिंदू घरों, दुकानों और मंदिरों को निशाना बनाया गया। कई हिंदू मारे गए, सैकड़ों घायल हुए, हजारों घर जला दिए गए।

2. 2016 में एक ही रात 15 से ज्यादा मंदिर तोड़े गए
भक्तों और पुजारियों पर हमले किए गए। कई लोग मारे गए और सैकड़ों पलायन को मजबूर हुए।

3. 2013–14 में जमात और कट्टरपंथी संगठनों का कहर
हिंदुओं की संपत्तियाँ जलाई गईं, महिलाओं के साथ अत्याचार हुए और हिंसा इतनी बढ़ गई कि हजारों हिंदुओं को देश छोड़ना पड़ा।

4. सोशल मीडिया पोस्ट का आरोप—और हिंदू युवक की हत्या
लगभग हर वर्ष कोई न कोई हिंदू युवक ‘फर्जी पोस्ट’ के आरोप में मार दिया जाता है।
लगभग हर बार प्रशासन जांच के बाद कहता है—
“पोस्ट फर्जी थी… आरोप झूठे थे।”
फिर भी हिंदू समुदाय के लोग मार दिए जाते हैं।

 भारत और दुनिया में गुस्सा—पर बांग्लादेश में हालात जस के तस!

भारत में ABVP, VHP और कई हिंदू संगठनों ने तीखा विरोध किया। दिल्ली, कोलकाता, त्रिपुरा और असम में प्रदर्शन हुए।

कई देशों के मानवाधिकार संगठनों ने बांग्लादेश सरकार से मांग की है कि—
 हिन्दुओं की सुरक्षा पुख्ता की जाए
 धार्मिक चरमपंथ पर रोक लगे
 दोषियों को कड़ी सजा मिले

लेकिन सवाल यह है—
क्या बांग्लादेश सरकार सच में हिंदुओं को सुरक्षा दे पाएगी?
या फिर यह हिंसा आने वाले समय में और बढ़ेगी?

 पीलीभीत सहित पूरे भारत में बांग्लादेशी अत्याचारों के खिलाफ उबाल: हिंदू महासभा ने किया पुतला दहन, सड़कें गूंज उठीं हिंदू सुरक्षाओं की मांग

बांग्लादेश में हो रही इन निर्मम हत्याओं, मंदिरों को ढहाने, हिंदुओं को मिटा देने जैसे प्रयासों और लगातार बढ़ते अत्याचारों को लेकर पीलीभीत में भी माहौल गरम रहा। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने खुले शब्दों में बांग्लादेशी सरकार और कट्टरपंथी मुस्लिम समूहों की निंदा की और बांग्लादेश का पुतला दहन किया

ललौरिखेड़ा ब्लॉक गेट पर उग्र विरोध, “भारत से बांग्लादेशी भगाओ” के के लगे नारे

ललौरिखेड़ा ब्लॉक गेट के सामने हिंदू महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए।
भीगे हुए पलक, भरे हुए गुस्से और टूटी हुई उम्मीदों के बीच कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की—

“भारत से बांग्लादेशी भगाओ…!”
“हिंदू दुश्मनी बंद करो…!”
“हिंदुस्तान जिंदाबाद…!”

भीड़ के गुस्से में वह दर्द साफ दिख रहा था जो वर्षों से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म को देखकर हर भारतीय हिंदू महसूस करता है।

पीलीभीत शहर के छतरी चौराह पर भी पुतला दहन—कट्टरपंथियों के अत्याचारों का खुला विरोध

पीलीभीत शहर के प्रसिद्ध छतरी चौराहे  पर हिंदू महासभा ने एक बार फिर बांग्लादेश का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया।
पुतले में बांग्लादेशी शासन को दर्शाया गया, जिसने वर्षों से हिंदुओं पर—

हत्याएँ

हिन्दू लड़कियों और महिलाओं से बलात्कार

मंदिरों को ध्वस्त करना

संपत्तियाँ जलाना

अफवाहों के नाम पर फर्जी आरोप लगाना

जैसी बर्बर घटनाओं को रोकने में घोर विफलता दिखाई है।

अत्याचारों के हर पहलू की यहाँ खुले शब्दों में निंदा की गई।

 भारत सरकार से कड़ा कदम उठाने की मांग

हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कहा—

 भारत सरकार को अब चुप नहीं रहना चाहिए
 बांग्लादेश में बचे हुए हिंदुओं की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाए
 वैश्विक मंचों पर यह मुद्दा उठाया जाए
 घुसपैठ रोकने और कट्टरपंथी नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाए

कार्यकर्ताओं की आंखों में आक्रोश के साथ-साथ भीगे पलकें भी थीं—
क्योंकि वे जानते हैं कि बांग्लादेश में हर नया हमला, हर नई हत्या, हर मंदिर पर हमला कहीं न कहीं हिंदू अस्तित्व को मिटाने की साजिश का हिस्सा है।

दक्षिण एशिया के लिए चेतावनी: यह सिर्फ एक हत्या नहीं, एक मानसिकता का भयावह सच

यह घटना सिर्फ एक युवक की मौत नहीं—
यह उस समाज की सामूहिक मानसिकता की तस्वीर है जहाँ—

अफवाह कानून से बड़ी हो जाती है
अल्पसंख्यक होना अपराध बन जाता है
और भीड़ अदालत बनकर इंसाफ कर देती है

दीपू चंद्र दास की हत्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश की छवि पर बड़ा धब्बा है और हिंदुओं के लिए एक ऐसा दर्दनाक संदेश—
कि वे अब भी सुरक्षित नहीं!

जब तक कट्टरपंथ पर शिकंजा नहीं कसा जाएगा, हिंदुओं की लाशें गिरती रहेंगी

बांग्लादेश के इतिहास में हिंदुओं पर हमले कभी रुके नहीं।
यह हालिया घटना और पीलीभीत में भड़का आक्रोश दोनों यह साबित करते हैं कि—

अत्याचार बढ़ रहे हैं

अल्पसंख्यकों का भविष्य अनिश्चित है

और हिंदू समाज अपनी सुरक्षा को लेकर अब पहले से कहीं अधिक चिंतित है

जब तक कट्टरपंथी मानसिकता पर लगाम नहीं लगेगी—
हिंदुओं का खून बहना बंद नहीं होगा।