3

Recent News

Pilibhit में सनसनीखेज वारदात! पिता ने बेटी के सर में मारी गोली, मौत; नशे में घर लौटा था, फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला..

Pilibhit के बीसलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम रामपुरा नौगवां में एक पिता ने…

बड़ी खबर: यमन-सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 2 जहाज किए हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू सदस्य सवार..

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। यमन और सोमालिया के…

Lift Accident Video: अचानक चल पड़ी लिफ्ट, महिला की फंसकर दर्दनाक मौत; CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना..

Lift Accident Video: आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में लिफ्ट का एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्केट सेंटर इलाके…

Rahul Gandhi Protest: झुकी दिल्ली पुलिस! पेलेट गन मामले में FIR दर्ज; घायल छात्र को लेकर धरने पर बैठे थे..

Rahul Gandhi Protest: पेलेट गन मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को…

UP News: जब CM योगी के साथ सेल्फी लेने को बेताब हुए जापानी छात्र; भारतीय दर्शन और संस्कृति से कराया परिचय..

UP News: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारत और जापान की युवा पीढ़ी के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक…

3

Recent News

Pilibhit के बीसलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम रामपुरा नौगवां में एक पिता ने…

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। यमन और सोमालिया के…

Lift Accident Video: आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में लिफ्ट का एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्केट सेंटर इलाके…

Rahul Gandhi Protest: पेलेट गन मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को…

UP News: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारत और जापान की युवा पीढ़ी के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक…

Breaking News

दबंग “लेखपाल” ने “महिला नायब तहसीलदार” के साथ किया “कांड” – फिर जानिए आगे क्या हुआ

रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – बिल्हौर तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष ने एक महिला नायब तहसीलदार को डरा-धमकाकर उनके साथ अभद्रता की। नायब तहसीलदार की शिकायत पर एसडीएम ने लेखपाल के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने डीएम के पास शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। 
 
विस्तृत जानकारी के अनुसार महिला नायब तहसीलदार दिव्या भारती वर्मा ने आरोप लगाया कि लेखपाल ललित रजक ने मंगलवार ने 10 अक्टूबर को फोन पर अभद्रता कर डराया धमकाया था और उत्तेजित होकर देख लेने की धमकी दी थी। इससे पहले भी वह उनसे उत्तेजित होकर बात कर चुका है। नायब तहसीलदार ने एसडीएम बिल्हौर रश्मि लांबा से लिखित शिकायत कर लेखपाल के निलंबन की मांग की। महिला नायब तहसीलदार का आरोप है कि उसके बावजूद एसडीएम ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। जबकि एसडीएम भी महिला हैं। उन्होंने एक पीड़िता महिला के दर्द को नही समझा और लेखपाल को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जो बहुत ही संवेदनहीन बात है। जिससे लेखपाल के हौसले बढ़ रहे हैं। इसके बाद मजबूरन पीड़ित नायब तहसीलदार ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है और अपनी सुरक्षा की मांग रखी है। 
 
पहले दो कानूनगो को था धमकाया 
 
नायब तहसीलदार द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपी लेखपाल ललित रजक तहसील लेखपाल संघ का अध्यक्ष होने के कारण अपने तेवर सख्त रखता है। इससे पहले भी वह दो काननूगो को धमकाकर हाथापाई तक कर चुका है। उस समय भी एसडीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसलिए इस बार पूरे मामले की जानकारी डीएम को दी गई है। जिसके बाद बिल्हौर एसडीएम रश्मि लांबा ने नायब तहसीलदार के आरोपों को संज्ञान में लिया और यह आश्वासित किया कि किसी का भी पक्षदार नहीं किया जाएगा जल्द ही लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।