3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

अंबेडकर जयंती पर यूपी में भयंकर बवाल: भीड़ ने DSP, तहसीलदार सहित पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी, लगाई आग..
Fuel Price India: पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता है? कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन..

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: PM Modi और Donald Trump के बीच 40 मिनट बातचीत, बोले—“भारत के लोग आपको..”

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Breaking News

रईसजादे चोर लूट ले गए गरीब की सब्जी, CCTV में कैद हुए कार वाले भिखारी.. देखें Video

मुजफ्फरनगर में रईसजादे चोर ने गरीब की सब्जी लूट ली | CCTV में कैद | Car wale chor | Video viral | इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना।

मुजफ्फरनगर की सड़कों पर शर्मनाक हरकत — कार सवार रईस बने सब्जी चोर, गरीब की मेहनत पर डाका

मुजफ्फरनगर की सड़कों से सामने आई यह घटना केवल सब्जी चोरी की खबर नहीं, बल्कि यह समाज की बिगड़ती सोच, अमीरी की घमंड भरी मानसिकता और गरीब की थाली पर पड़ती लात का जीता-जागता उदाहरण है। जहां एक ओर फुटपाथ पर सब्जी बेचकर ईमानदारी से परिवार पालने वाला गरीब दुकानदार दिन-रात मेहनत करता है, वहीं दूसरी ओर कार में घूमने वाले रईसजादे चंद रुपये बचाने के लिए सब्जी जैसी सस्ती चीज भी चोरी करने से नहीं हिचकिचाते

यह सनसनीखेज मामला मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र का है, जहां सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकानों से कार सवार चोरों द्वारा सब्जी चोरी करने की घटनाएं लगातार करते चले आ रहे हैं। ताजा घटना में चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रात के अंधेरे में कार रुकी, सब्जी की कैरेट उठी और उड़ गए चोर

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कार सड़क किनारे खड़ी सब्जी की दुकान के पास रुकती है। कार से उतरकर बेखौफ अंदाज में कारवाला चोर दुकान से सब्जी की कैरेट उठाते हैं और उसे सीधे अपनी कार में रख लेते हैं। न कोई डर, न कोई शर्म — जैसे यह उनकी रोजमर्रा की आदत बन चुकी हो।

यह पूरी घटना कुछ ही सेकेंड में अंजाम दी जाती है, जिससे साफ जाहिर होता है कि चोरों को कानून का कोई खौफ नहीं और न ही उन्हें इस बात की चिंता है कि वे किसी गरीब के पेट पर वार कर रहे हैं

पहले भी घटना को अंजाम दे चुके हैं सब्जी चोर, अब CCTV ने खोली पोल

पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार कार सवार चोर सब्जी चोरी कर चुके हैं, लेकिन सबूत न होने के कारण वे बच निकलते रहे। इस बार सीसीटीवी कैमरे ने उनकी असलियत उजागर कर दी

वीडियो वायरल होते ही इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल बन गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर ऐसे चोर खुलेआम घूमते रहेंगे तो गरीब दुकानदार कैसे जिंदा रहेगा?

पीड़ित दुकानदार प्रदीप की पीड़ा — “हम फुटपाथ पर दुकान लगाते हैं”

इस मामले में पीड़ित सब्जी विक्रेता प्रदीप ने खतौली थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। प्रदीप का दर्द छलकता हुआ बयान समाज को आईना दिखाने वाला है।

प्रदीप बताते हैं कि उनके पास कोई पक्की दुकान नहीं है। वे रोज़ाना फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाते हैं और रात में अपनी सब्जी को पाल से ढककर घर चले जाते हैं। उनका कहना है कि पहले भी उनकी दुकान से सब्जी चोरी हो चुकी है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हम मेहनत और ईमानदारी से कमाकर अपने परिवार का पेट पालते हैं, लेकिन रईशजादे चोर हमारी दिनभर की मेहनत कुछ मिनटों में लूट लेते हैं

अमीरी की कार, गरीबी की थाली — किस मानसिकता का समाज?

यह घटना सिर्फ चोरी की नहीं, बल्कि मानसिकता की कहानी है। एक तरफ वह गरीब है जो सुबह से रात तक धूप-बारिश में खड़ा होकर सब्जी बेचता है, ताकि उसके बच्चों को रोटी मिल सके। दूसरी तरफ वह कार वाला रईस है, जिसके पास ढेर सारा पैसा होने के बावजूद वह सब्जी जैसी मामूली चीज चोरी कर ले जाता है

यह सवाल समाज से है कि क्या अमीरी का मतलब इंसानियत को कुचल देना है?
क्या गरीब के पेट पर लात मारना ही आज की चालाकी बन गई है?

सीसीटीवी ने दिया सबूत, अब पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित दुकानदार और स्थानीय लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे चोरों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह घटनाएं और बढ़ेंगी और गरीब दुकानदार सड़क पर आने को मजबूर हो जाएगा

अब निगाहें खतौली पुलिस पर टिकी हैं कि वह वीडियो के आधार पर कार सवार चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करती है या नहीं

समाज के नाम संदेश — चोरी सिर्फ माल नहीं, किसी की उम्मीद लूटना है

यह घटना हमें याद दिलाती है कि चोरी सिर्फ सब्जी की नहीं होती, बल्कि वह किसी गरीब की उम्मीद, उसके बच्चों की पढ़ाई और उसके घर की रोटी की चोरी होती है

अगर आपके पास साधन हैं, पैसा है, कार है — तो थोड़ी सी इंसानियत भी रखिए। क्योंकि गरीब की मेहनत पर हाथ डालना सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक पाप है

मुजफ्फरनगर की यह खबर हमारे समाज को आईना दिखाती है — अब तय हमें करना है कि हम चोरों के साथ खड़े होंगे या मेहनतकश गरीब के साथ