3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

UP News: बदायूं में सनसनीखेज वारदात ! गैस किल्लत के बीच HPCL प्लांट में घुसकर मैनेजर – डिप्टी मैनेजर की हत्या

UP News: बदायूं में सनसनीखेज वारदात ! गैस किल्लत के बीच HPCL प्लांट में घुसकर मैनेजर - डिप्टी मैनेजर की हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड सामने आया है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) प्लांट में घुसकर हमलावर ने प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक को गोलियों से भून दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

प्लांट में घुसकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर एक हमलावर अचानक प्लांट में घुस आया और वहां मौजूद प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों को दो से तीन गोलियां मारी गईं। गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई

वारदात के बाद प्लांट में मचा हड़कंप

घटना के बाद प्लांट परिसर में अचानक चीख-पुकार मच गई और कर्मचारियों के बीच डर का माहौल बन गया।

गोलीबारी के बाद हमलावर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गयाघटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

सूचना मिलते ही मूसाझाग थाना पुलिस और दातागंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

पूर्व कर्मचारी पर लगा हत्या का आरोप

प्राथमिक जानकारी के अनुसार गोली चलाने का आरोप प्लांट में पेलोडर ऑपरेटर के पद पर काम कर चुके एक पूर्व कर्मचारी पर लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि उस कर्मचारी को कंपनी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद से वह काफी नाराज था और इसी को लेकर विवाद चल रहा था।

पहले भी हो चुकी थी जान से मारने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भी प्रबंधक और उप प्रबंधक को जान से मारने की कोशिश की जा चुकी थी।

इस मामले को लेकर मुकदमे भी दर्ज हुए थे और कानूनी कार्रवाई चल रही थीपुलिस अब इसी विवाद को इस दोहरे हत्याकांड की वजह मानकर जांच कर रही है।

इलाके में फैली सनसनी

इस दोहरे हत्याकांड के बाद मूसाझाग क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है

पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।