3

Recent News

Crime News: घर से मिलीं चार लाशें, पत्नी और बेटियों की हत्या से सनसनी! कातिल ने वारदात के बाद चाय बनाकर पी, फिर फरार..

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

3

Recent News

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Breaking News

Iran Attack Video: अंडरवाटर ड्रोन हमले में ‘Seafacy Vishnu’ टैंकर तबाह, भारतीय नाविक की मौत

Iran Attack Video: अंडरवाटर ड्रोन हमले में ‘Seafacy Vishnu’ टैंकर तबाह, भारतीय नाविक की मौत

Iran Attack Video: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध जैसे हालात के बीच एक बड़ा समुद्री हमला सामने आया है। ईरानी सेना ने अमेरिकी स्वामित्व वाले क्रूड ऑयल टैंकर Seafacy Vishnu’ पर अंडरवाटर ड्रोन से हमला कर दिया। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि अन्य 15 भारतीय किसी तरह बच निकलने में सफल रहे। इस घटना के बाद फारस की खाड़ी और होर्मुज क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

इराक के बसरा के पास हुआ हमला

यह हमला 11 मार्च 2026 की रात को इराक के बसरा के पास फारस की खाड़ी में हुआ।

बताया जा रहा है कि यह हमला अमेरिका और इजरायल के सैन्य अभियान के जवाब में ईरान की तरफ से किए जा रहे हमलों की श्रृंखला का हिस्सा था।

हमले के बाद जहाज को काफी नुकसान पहुंचा और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

वीडियो में दिखी हमले की भयावह तस्वीर

हमले का वीडियो सामने आने के बाद पूरी दुनिया में इस घटना की चर्चा होने लगी है।

वीडियो में रात का अंधेरा और युद्ध के माहौल से घिरा समुद्र दिखाई देता है। फारस की खाड़ी में तैर रहा तेल टैंकर Seafacy Vishnu अचानक हमले का शिकार हो जाता है।

बताया गया कि एक सुसाइड बोट या अंडरवाटर ड्रोन ने जहाज के पास पहुंचकर विस्फोट कर दिया।

इसके बाद समुद्र की सतह पर पीली और तेज आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जैसे पूरा समुद्र आग की चपेट में गया हो।

समुद्र की सतह पर जलता रहा तेल

विस्फोट के बाद जहाज से निकला तेल समुद्र की सतह पर फैल गया और उसमें आग लग गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र की सतह पर तेल जल रहा है और ऊंची लपटें उठ रही हैं

जहाज पर मौजूद लोग चीखते हुए नजर आए और बचाव की कोशिश करते दिखाई दिए।

अंडरवाटर ड्रोन से किया गया हमला

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार यह टैंकर मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत चल रहा था और इसका संचालन अमेरिकी कंपनी Seafacy Transport कर रही थी।

इसके अलावा माल्टा के झंडे वाला जहाज ‘Zephyros’, जो ग्रीस आधारित कंपनी का है, उसे भी निशाना बनाया गया।

ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB और Press TV ने दावा किया कि IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) नेवी ने उत्तरी फारस की खाड़ी में इन जहाजों पर अंडरवाटर ड्रोन से हमला किया

एक भारतीय नाविक की मौत

हमले के दौरान जहाज पर मौजूद भारतीय नाविकों में से एक की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य भारतीय नाविक बचाव नाव के जरिए सुरक्षित निकलने में सफल रहे

इस घटना की पुष्टि भारतीय दूतावास बगदाद ने भी की है।

दूतावास ने अपने बयान में कहा:
हम इराकी अधिकारियों और बचाए गए भारतीय नाविकों के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। मृतक के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।”

बचे हुए भारतीय नाविकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

ईरान ने पहले ही दी थी चेतावनी

इस हमले से कुछ समय पहले ही ईरान ने चेतावनी दी थी कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना सकता है

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है

वैश्विक तेल बाजार पर असर

इस हमले के बाद वैश्विक तेल बाजार में भी हलचल देखने को मिली है।

तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है

अमेरिकी प्रशासन ने भी कहा है कि वह इस क्षेत्र में बढ़ते खतरों से निपटने के लिए कदम उठा रहा है।